Bihar Board 12th Result 2023

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) बिहार, भारत में राज्य शिक्षा बोर्ड है। यह राज्य में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड सालाना बिहार बोर्ड कक्षा 10 (मैट्रिक) और बिहार बोर्ड कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा आयोजित करता है

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं अपनी कठोरता और उच्च स्तर की कठिनाई के लिए जानी जाती हैं। परीक्षाओं के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने हाल के वर्षों में कई उपाय किए हैं। इनमें परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों का उपयोग, बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन लगाना और नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते की तैनाती शामिल है।

यदि आप एक छात्र हैं जो बिहार बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं, तो पहले से तैयारी करना और परीक्षा के दिशा-निर्देशों और नियमों का सख्ती से पालन करना महत्वपूर्ण है। परीक्षा, पाठ्यक्रम और परिणामों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (http://biharboardonline.bihar.gov.in/) पर जा सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी अन्य राज्यों के बोर्ड को पछाड़कर सबसे पहले नतीजे घोषित करने की तैयारी जोरो-शोरो से कर रहा है। इसी क्रम में लेटेस्ट अपडेट BSEB इंटरमीडिएट परिणाम को लेकर आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) जल्द ही 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह आज से ठीक तीन दिन बाद यानी कि 18 मार्च, 2023 को घोषित हो सकते हैं।

इसके पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बारहवीं परीक्षा के नतीजे बिहार बोर्ड 20 मार्च, 2023 से पहले कर सकता है। चूंकि फिलहाल बिहार बोर्ड ने रिजल्ट की तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की सटीक डेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ही विजिट करें।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों की जांच करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण एंटर करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद उनकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नतीजे प्रदर्शित हो जाएंगे। यह परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित किए गए थे।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 एसएमएस के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 ROLL-NUMBER टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेज दें। परिणाम कुछ समय में एसएमएस के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के साथ-साथ जल्द ही मैट्रिक परीक्षा के नतीजे भी जारी करेगा। उम्मीद है कि दसवीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा भी इस महीने के अंत तक कर दी जाए। हालांकि अभी 10वीं रिजल्ट के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।