साल की प्रियंका चोपड़ा पराठे-चाट खाकर भी है इतनी फिट, लेती है ये खास डाइट

प्रियंका की फिटनेस का सबसे बड़ा राज यह है कि वो अपने आहार में सिर्फ हेल्दी डाइट को ही जगह देती हैं।

उनका कहना है कि, "मैं अपने भोजन में तेल या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढ़ें''।

उनकी डाइट में चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, थोड़े से चावल, दाल और खूब सारे फल शामिल होते हैं।

प्रियंका अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वो हमेशा कोशिश करती हैं कि वो हर दो घंटों में वो कुछ न कुछ जरूर खाएं।

इसके लिए वो नारियल पानी के साथ ड्राई फ्रूट्स खाती रहती हैं। प्रियंका के दिन की शुरूआत नाश्ते में दो अंडों और बिना फैट वाले दूध को पीकर होती है।

लंच में वो दाल के साथ सब्जी, दो रोटी और सलाद लेती हैं। शाम को अंकुरित चने प्रियंका की डाइट का एक अहम हिस्सा होते हैं।

डिनर में प्रियंका सूप पीने के साथ चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं।

प्रियंका इस स्ट्रिक्ट डाइट के बीच वीकएंड पर केक, चॉकलेट या फिर तंदूरी चीजें खा लेती हैं

उनका मानना है कि आपको अपनी मनपसंद चीजों को एकदम से त्यागने की जरूरत नहीं है। हफ्ते में एक दिन आप उसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।