Wednesday, May 8, 2024
Homeजानकारियाँबिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट 2023-24 | Bigg Boss 17 Contestants List...

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट 2023-24 | Bigg Boss 17 Contestants List in Hindi

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट –हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट के बारे में बताने जा रहा हूँ बिग बॉस सीजन 17 साल 2023 में 15 अक्टूबर के दिन ऑन एयर हो चुका है। इसमें देश के अलग-अलग क्षेत्र के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी दिखाए हुए हैं। इस बार का बिग बॉस कार्यक्रम दिल, दिमाग और दम की थीम पर आधारित है और इस बार घर की डिजाइन को यूरोपियन होम की डिजाइन के तहत रखा गया है। बिग बॉस की सीजन 17 में इस बार ऐसे कई लोग पार्टिसिपेट कर रहे हैं जो विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। आपको बिग बॉस में अबकी बार टेलीविजन की अभिनेत्री के साथ ही साथ कॉमेडियन और अन्य क्षेत्रों के लोग भी दिखाई पड़ेंगे। चलिए जानते हैं कि आखिर बिग बॉस सीजन 17 में कौन-कौन से लोग पार्टिसिपेट कर रहे हैं

बिग बॉस सीजन 17 के प्रतियोगी की सूची (Bigg Boss 17 Contestants List)

चलिए एक-एक करके बिग बॉस सीजन 17 के सभी प्रतियोगियों के नाम और उनके प्रोफेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।



प्रतियोगी (Contestants) पेशा (Profession)
अंकिता लोखंडे अभिनेत्री
विक्की जैन बिज़नेसमैन
सीनिया बंसल मॉडल एवं अभिनेत्री
अरुण माशेट्टी गेमर
सना रईस खान क्रिमिनल लॉयर
नाविड शोले फार्मासिस्ट
खानजादी रैपर, सिंगर
अनुराग डोभाल यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर
जिग्नेश वोरा पूर्व पत्रकार
सनी आर्या प्रैंकस्टार
मन्नारा चोपड़ा अभिनेत्री
मुन्नवर फारूकी कॉमेडियन
रिंकू धवन अभिनेत्री
अभिषेक कुमार अभिनेता
ईशा अभिनेत्री
ऐश्वर्या शर्मा अभिनेत्री
नील अभिनेता

बिग बॉस सीजन 17 के प्रतियोगी की जानकारी (Bigg Boss 17 Contestants List Detail)

सभी प्रतियोगी के बारे में कुछ डिटेल हम यहां से रहे हैं –

अंकिता लोखंडे

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अंकिता लोखंडे देश भर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई। इसके अलावा इन्होंने मणिकर्णिका फिल्म में भी काम किया है। बिग बॉस के इस सीजन के लिए अंकिता लोखंडे का नाम कंफर्म माना जा रहा है। वह इस कार्यक्रम में अपने पति विक्की जैन के साथ पार्टिसिपेट करेंगी। विवाह से पहले इनका नाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काफी ज्यादा चर्चा में आया था। हालांकि अब सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं है।

विक्की जैन

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट विकी जैन एक बिजनेसमैन है और वर्तमान में अंकिता लोखंडे के पति भी है। बिग बॉस के सीजन 17 में यह भी बिग बॉस के घर में दिखाई पड़ेंगे। विक्की जैन ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की हुई है और यह एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर भी है। वर्तमान में यह महावीर इंस्पायर ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर विराजमान है। यह ग्रुप कोल ट्रेडिंग, ऑपरेशन, लॉजिस्टिक, पावर जेनरेशन, डायमंड और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्र में काम करता है।

सोनिया बंसल

सोनिया बंसल उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है। इन्होंने अपना करियर मॉडल के तौर पर स्टार्ट किया था और शक्ति कपूर की फिल्म “गेम 100 करोड़ का” से इन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा इन्होंने साउथ इंडियन फिल्म भी करी हुई है, जिसका नाम धीरा है, जिसमें इन्होंने महत्वपूर्ण किरदार अदा किया था। इसके अलावा इन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया हुआ है। सोनिया बंसल ने शूरवीर नाम के वेब सीरीज में भी काम किया हुआ है। इस वेब सीरीज में इन्होंने रिमी चौधरी का किरदार अदा किया था।


अरुण मशेट्टी

अरुण एक लोकप्रिय गेमर है, जो साउथ में निवास करते हैं। यह गेम खेलते हैं और अपने फॉलोवर्स को भी गेम खेलने के लिए कहता है। इंस्टाग्राम पर इनके 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। इसके अलावा बताना चाहते हैं कि यह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी है जो हैदराबाद से अपना काम करते है।

सना रईस खान

सना रईस खान को भी बिग बॉस सीजन 17 में एंट्री मिल गई है और यह इस सीजन के लिए कंफर्म मानी जा रही है। सना रईस खान एक हाई प्रोफाइल क्रिमिनल वकील है जो आर्यन खान ड्रग मामले के बाद काफी ज्यादा चर्चा में आई थी।

नेविड शोले

बिग बॉस में नवीद शोले की एंट्री ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया हुआ है। बताना चाहते हैं कि, यह फार्मासिस्ट के तौर पर लंदन में काम करते हैं और यह इटालियन और फारसी मूल के हैं। वर्तमान में इनकी उम्र 29 साल के आसपास में है। सोशल मीडिया पर इनके 91000 से ज्यादा फॉलोअर है। यह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने क्षेत्र से संबंधित इंटरेस्टिंग और जानकारी वाले वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा उभरते हुए लोगों के साथ टॉक शो का भी आयोजन करते हैं।

खानजादी

खानजादी का असली नाम फिरोजा खान है, जो बिग बॉस सीजन 17 के घर में एंट्री ले चुकी है। यह एक रैपर और सिंगर है, जो अपने गाने की स्किल से अपने चाहने वालों को इंप्रेस करती है। खानजादी अपने आप को फ्री बर्ड के तौर पर डिस्क्राइब करती है और यह भी अपनी असली पर्सनालिटी का जलवा कार्यक्रम दिखाने के लिए तैयार है।

अनुराग डोभाल

बिग बॉस के सीजन में आपको यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर और रैपर अनुराग डोभाल भी दिखाई पड़ेंगे। यह uk07 राइडर के नाम से काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। साल 2018 के जनवरी के महीने में इनके द्वारा एक यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करी गई थी और वर्तमान में इनके यूट्यूब सब्सक्राइबर की संख्या 7.21 मिलियन है। यह सिर्फ यूट्यूब तक ही पॉपुलर नहीं है बल्कि इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इंस्टाग्राम पर इनके 5.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है। साल 1997 में 3 मई के दिन भारत देश के उत्तराखंड राज्य के देहरादून शहर में इनका जन्म हुआ था और वर्तमान में यह मुंबई महाराष्ट्र में रहते हैं।

जिग्नेश बोरा

जिग्नेश एक पूर्व भारतीय पत्रकार हैं, जो फिलहाल में अपने जीवन पर बने हुए एक वेब शो के कारण काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। इन पर पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या में संबंध रखने का झूठा आरोप लगाया गया था और इन पर मकोका के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया था। वर्तमान में यह टैरो कार्ड रिडिंग का काम करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सनी आर्य

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट –सनी आर्य को तहलका भाई के नाम से भी जाना जाता है, जो एक प्रैंक स्टार है। यह लोगों के साथ प्रैंक करने का काम करते हैं और उसके वीडियो कंटेंट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जिसे लोग देखना पसंद करते हैं।

मन्नारा चोपड़ा

मन्नारा चोपड़ा के द्वारा तेलुगू, तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं की बहुत सारी फिल्मों में काम किया गया है। यह बिग बॉस सीजन 17 के घर में एंट्री लेने वाली पहली प्रतियोगी है। मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की रिश्ते में कजीन लगती है और हाल ही में एक किस विवाद की वजह से यह चर्चा में आई थी। अपने Thiragabadara Saami नाम की मूवी के प्रमोशन इवेंट के दरमियान फिल्म स्टार के द्वारा इन्हें किस कर लिया गया था।

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी के बारे में आप जानते ही होंगे कि, यह एक कॉमेडियन है जो हिंदू देवी देवताओं पर की गई कॉमेडी की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आए थे और इसका इन्हें भारी विरोध भी झेलना पड़ा था। इन्होंने कंगना रनौत के होस्ट वाले लॉकअप कार्यक्रम को भी जीत लिया था, जिसमें इन्हें बंपर इनाम मिला था। इन्हें पहले वाले बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लेने के लिए कहा गया था परंतु कुछ कारणो की वजह से यह उसमें पार्टिसिपेट नहीं कर सके।

रिंकू धवन

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट –शो बीज में पिछले लंबे समय से रिंकू धवन यह वादा रहा, गुप्ता ब्रदर, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं। इन्होंने टेलीविजन एक्टर किरण कर्मकार से विवाह किया हुआ है। इनके साथ इन्होंने कहानी घर-घर की में भी एक्टिंग करी हुई है।

अभिषेक कुमार

उड़ारियां नाम की सीरीज में अभिषेक कुमार के द्वारा अमरीक सिंह विर्क का किरदार अदा किया गया था। इनका असली नाम अभिषेक पांडे है।

उड़ारियां सीरीज की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ईशा के रिश्ते में होने की अटकलें सामने आई थी और दोनों ने बीवी 17 लॉन्च स्टेज पर रिलेशनशिप की बात को स्वीकार कर लिया था।




इन दोनों कपल के द्वारा अक्सर सोशल मीडिया पर फीलिंग वाले वीडियो शेयर किए जाते रहते हैं और यह अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं जिससे डेटिंग की अफवाह को हवा मिलती है।

FAQ

Q : बिग बॉस 17 की थीम क्या है?

Ans : दिल, दिमाग और दम

Q : बिग बॉस 17 में सभी कौन हैं?

Ans : प्रतियोगियों की लिस्ट हमने इसी आर्टिकल में दी है।

Q : बिग बॉस कितने दिन चलता है 2023?

Ans : 3 महीने से अधिक बिग बॉस चलता है।

Q : बिग बॉस कहां देख सकते हैं?

Ans : कलर टीवी चैनल पर बिग बॉस देख सकते हैं।

Q : क्या फ्री में बिग बॉस देखा जा सकता है?

Ans : जी हां! फ्री में भी बिग बॉस देख सकते हैं।

READ MORE :-

बिग बॉस में आज तक कौन कौन जीता सीजन 1 से 16 सभी विजेता के नाम Bigg Boss Season 1 to Season 16 Winner Name In Hindi

RELATED ARTICLES
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular