राजस्थान के बारे में जानकारी | Information about Rajasthan in hindi

0
214

राजस्थान के बारे में जानकारी – हेल्लो दोस्तों मैं रेनू बघेल  तो मैं  आज आप लोगो को राजस्थान के बारे में बताउंगी।  मैं आप लोगो को राजस्थान के इतिहास ,संस्कृति आदि के बारे मैं बताउंगी। तो चलिए  शुरू  करते है

शायद आप लोग जानते होंगे की राजस्थान राज्य भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है। राजस्थान स्टेट लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं और भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की भूमि राजा-महाराजाओं की भूमि होने के साथ-साथ बहुत ही लोकप्रिय और ऐतिहासिक स्थान माना जाता हैं। राजस्थान में कई प्राचीन किले, स्मारक, प्रसिद्ध भवन राजस्थान की प्रसिद्धि के प्रमुख कारण है।

राजस्थान के बारे में जानकारी – राजस्थान अपनी रंगीन संस्कृति, खूबसूरत पहनावा, दिलचस्प कलाकृति और राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में विशाल थार रेगिस्तान स्थित है जोकि भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है और दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों में यह 18 वे नंबर पर है। यदि आप राजस्थान राज्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे आप राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, पहनावा, भाषा, त्यौहार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को जान सकेगें –राजस्थान अपनी रंगीन संस्कृति, खूबसूरत पहनावा, दिलचस्प कलाकृति और राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में विशाल थार रेगिस्तान स्थित है जोकि भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है और दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों में यह 18 वे नंबर पर है। यदि आप राजस्थान राज्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे आप राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, पहनावा, भाषा, त्यौहार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को जान सकेगें –

Quick Links

राजस्थान का इतिहास

राजस्थान के बारे में जानकारी – अब हम राजस्थान के इतिहास के बारे में जानेगे। राजस्थान का इतिहास आज से लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है।अआप लोग जानते होंगे की  राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत में कई महान राजपूत शासक जैसे बाप्पा रावल, राणा कुम्भा, राणा सांगा और राणा प्रताप ने राज किया था। राजस्थान का इतिहास तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें प्राचीन इतिहास में राजस्थान को राजपूतों का साम्राज्य माना जाता था। प्राचीन राजस्थान मौर्य साम्राज्य के अधीन था। 1000 से 1200 ईसा पूर्व के बीच राजस्थान को चालुक्य, परमार और चौहान वंश के बीच संघर्ष करना पड़ा। मध्यकालीन राजस्थान में राजस्थान का सबसे मुख्य और शक्तिशाली राज्य मेवाड़ था।

सन 1707 के बाद मुग़ल शक्तियां कम होने लगी और उनका प्रभाव भी कम होने लगा। मुग़ल साम्राज्य के पतन होते ही मराठा साम्राज्य ने राजस्थान पर अपना कब्ज़ा कर लिया था। सन 1755 में उन्होंने अजमेर पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद 19 वी शताब्दी के शुरू में पिंडारीयों हुए हमलो का शिकार हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 मार्च 1949 में राजस्थान राज्य की स्थापना की गई।

राजस्थान राज्य के बारे मे रोचक तथ्य

राजस्थान के बारे में जानकारी – राजस्थान में रंगीन शहरों, स्वादिष्ट व्यंजनों, भव्य महलों के आलावा इस चमचमाते रत्न के बारे में कुछ रोचक तथ्य हैं. आइए जानते हैं राजस्थान के कुछ अनजाने तथ्यों के बारे में।

राजाओं की भूमि

राजस्थान राज्य को ‘राजपुताना’ के नाम से जाना जाता था. विभिन्न राजाओं ने यहां शासन किया है इसलिए इसे राजाओं की भूमि कहा जाता है. कई वीर योद्धा थे जिन्होंने इस राज्य पर शासन किया और इसका मान बढ़ाया. ‘राजस्थान’ शब्द को आधे में विभाजित करने पर इसका अर्थ, राजाओं की भूमि (राज-राजा, स्थान-स्थान/भूमि) के रूप में आता है.

कलर-कोटेड शहर

राजस्थान के बारे में जानकारी – राजस्थान के बारे में सबसे मजेदार तथ्य यह है कि राज्य का हर शहर एक रंग कोड का पालन करता है. जोधपुर को नीले शहर के रूप में जाना जाता है, यहां के स्थानीय लोगों के घर भी नीली दीवारों मे रंगे होते हैं.  वहीं जयपुर को गुलाबी शहर, उदयपुर को सफेद शहर और जैसलमेर को सुनहरे शहर के रूप में जाना जाता है.

रेगिस्तानी प्रदेश में हिल स्टेशन

राजस्थान राज्य एकमात्र ऐसा राज्य है जहां एक ही हिल स्टेशन है. माउंट आबू समुद्र तल से 1,722 मीटर की दूरी पर स्थित है, जो अरावली का सबसे ऊंचा स्थान भी है. अगर आप पुराने किलों, महलों और रेगिस्तानी परिस्थितियों के आलावा और कहीं जाा चाहते हैं तो यह हिल स्टेशन आपक लिए एक आदर्श स्थान है. इस क्षेत्र में आप हरियाली, झरने और झीलें का आनंद उठा सकते हैं|

भारत का सबसे सबसे बड़ा रेगिस्तान

थार रेगिस्तान विश्व का 17वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है जिसका 60% भाग राजस्थान राज्य में है. पड़ोसी राज्य पाकिस्तान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और सिंध भी भी इस रेगिस्तान के कुछ हिस्सों को साझा करता है. थार रेगिस्तान दुनिया का 18वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है.

अजमेर शरीफ दरगाह

अजमेर शरीफ दरगाह अजमेर, राजस्थान में प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. ऐसा कहा जाता है कि जो लोग आते हैं और दिल से उनकी पूजा करते हैं, उनकी अल्लाह द्वारा सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अजमेर शरीफ दरगाह संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का पवित्र दरगाह और मकबरा है. पृष्ठभूमि में सुंदर आनासागर झील इस शांत स्थान में आनंद को बढ़ा देती है. इस दरगाह में बड़ी संख्या में हर धर्म के लोग आते हैं.

लूनी नदी

लूनी नदी को एकमात्र खारा नदी कहा जाता है और थार रेगिस्तान की सबसे बड़ी नदी में से एक है. इस नदी का नाम संस्कृत शब्द- लवनवती के नाम पर रखा गया है जिसका अर्थ है खारी नदी. यह नदी थार रेगिस्तान से होकर बहती है और कच्छ, गुजरात में समाप्त होती है. इस नदी में नमक की मात्रा सबसे अधिक है. इसके साथ ही लूनी नदी ही एक ऐसी नदी है जो मरुस्थल में एकीकृत हो जाती है.

कुलधरा गांव

जैसलमेर शहर से लगभग 18 किमी दूर स्थित कुलधरा नामक गांव की एक रहस्यमय कहानी है. इसे एक निर्जन गाँव कहा जाता है. यह गांव 13वीं शताब्दी में पालीवाल ब्राह्मणों का घर था, जो बाद में पाली चले गए. लेकिन बाद में 19वीं सदी में ब्राह्मण गायब हो गए. ऐसा माना जाता है कि 1800 के दशक में इस शहर को इसके ग्रामीणों ने छोड़ दिया था. एक ही रात में पूरा शहर गायब हो गया था. आज तक कोई नहीं जानता कि वो सब कहां गए.

बीकानेर का ऊंट महोत्सव

बीकानेर ऊंट महोत्सव हर साल जनवरी के महीने में 2 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है और इस त्योहार की सारी व्यवस्था राजस्थान के पर्यटन विभाग के अधीन है. इस उत्सव में आप इस राज्य की जीवंत महिमा का आनंद ले सकते हैं.  रेगिस्तानी जानवर ऊंट को सम्मान देने के लिए त्योहार मनाया जाता है. इस त्योहार के दौरान ऊंटों को पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों से गाड़ियों से रंगा जाता है|

रत्सो का मंदिर

चूहा मंदिर या करणी माता मंदिर बीकानेर शहर से लगभग 30 किमी दूर देशनोक में स्थित है. मंदिर में रहने वाले 25 हजार काले चूहों के लिए यह मंदिर लोकप्रिय है. चूहों को शुभ माना जाता है, और भक्त उन्हें प्रसाद देते हैं. स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि करणी माता मंदिर के चूहे उनके पूर्वज है।

राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है

राजस्थान का क्षेत्रफल 342,239 Km² है।

राजस्थान की संस्कृति

राजस्थान का सांस्कृतिक इतिहास दुनिया भर में मशहूर है। राजस्थान राज्य अपनी पारंपरिक और रंगीन कला के लिए जाना जाता है। राजस्थान की संस्कृति समृद्ध लोक संस्कृति है, जिसे अक्सर राज्य का प्रतीक भी माना जाता है। राजस्थान की संस्कृति में विभिन्न समुदायों और शासकों का योगदान शामिल है। राजस्थान की संस्कृति में यहाँ की खेती और लोकगीत बहुत प्रसिद्ध है।

राजस्थान का पहनावा क्या है

राजस्थान में कई समाज के लोग निवास करते हैं इसलिए राजस्थान का पहनावा भी अलग-अलग होता है। राजस्थान की वेशभूषा का महत्व भी यहाँ की संस्कृति में बहुत अधिक हैं। राजस्थान का पहनावा कैसा हैं यह हर कोई जानना चाहता है और राजस्थान की वेशभूषा को भी लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जाता हैं। आम तौर पर राजस्थान के वस्त्रो में औरतें घाघरा कुर्ती पहनती हैं जबकि पुरुष धोती, कुर्ता और पेंट पहनते हैं। बिश्नोई समाज की राजस्थानी महिलाओं के कपड़े सभी जातियों से अलग वस्त्र धारण करती हैं। मृत्यु के अवसर पर काले और हरे रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।

राजस्थान का नृत्य कौन सा है

राजस्थान का लोकप्रिय नृत्य घूमर है। घूमर के अलावा राजस्थान में कठपुतली, भोपा, चांग, तेराताली, घिंद्र, कच्छी घोरी और तेजाजी नृत्य भी बहुत लोकप्रिय है।

राजस्थान की कला संस्कृति

राजस्थान अपनी कला के लिए बहुत प्रसिद्ध है। राजस्थानी लोगों द्वारा हाथों से बहुत सारी आकर्षक चीजों का निर्माण किया जाता है। राजस्थानी रंगीन कला में ब्लॉक प्रिंट, टाई और डाई प्रिंट, बगरू प्रिंट, संगनेर प्रिंट और ज़री कढाई प्रमुख उत्पाद के रूप में राजस्थान से निर्यात की जाती है। राजस्थानी कपड़ों में मुख्य रूप से कांच और कपास का उपयोग किया जाता है। हस्तशिल्प वस्तुए जैसे लकड़ी के फर्नीचर और शिल्प, कारपेट और मिट्टी के बर्तन हमें यहाँ देखने मिलते है।

राजस्थान के मुख्य धार्मिक महोत्सव और त्यौहार

राजस्थान के मुख्य धार्मिक महोत्सवो में दीपावली, गणगौर, तीज, गोगाजी, होली, श्री देवनारायण जयंती, मकर संक्रांति और जन्माष्टमी शामिल है। इनके अलावा लोक महोत्सव, पुष्कर मेला, जयपुर साहित्य महोत्सव भी मुख्य रूप से शामिल है।

राजस्थान की भाषा          

राजस्थान की प्रमुख भाषा राजस्थानी, हिंदी और मारवाड़ी है। इनके अलावा राजस्थान लोग पंजाबी, उर्दु, सिन्धी, संस्कृत और गुजराती भाषा का भी उपयोग करते हैं।

राजस्थान के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है

राजस्थान के लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषि हैं और इससे उनकी सबसे अधिक आय होती हैं।

राजस्थान का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है

राजस्थान का राष्ट्रीय पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) जिसका वैज्ञानिक नाम (Ardeotis Nigriceps) हैं। जोकि पाकिस्तान की सीमा पर पाया जाता है। सोहन चिड़िया, हुकना, गुरायिन आदि इसके अन्य नाम हैं। यह पक्षी उड़ने वाले समस्त पक्षियों में सबसे ज्यादा भारी पक्षी है।

राजस्थान का राष्ट्रीय पशु क्या है

राजस्थान का राष्ट्रीय पशु चिंकारा और ऊंट है। चिंकारा को भारतीय गेज़ल के नाम से भी जाना जाता है और यह ज्यादातर पहाड़ी मैदानों, पहाड़ियों और रेगिस्तानी इलाकों में रहते हैं। ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। ऊंट रेगिस्तानी इलाकों में ही पाए जाते है।

 राजस्थान का राष्ट्रीय खेल क्या हैं

राजस्थान का राष्ट्री खेल बास्केट बॉल है।

 राजस्थान का मुख्य भोजन क्या है

राजस्थान के प्रसिद्ध भोजन में मुख्य रूप से दाल-बाटी और चूरमा है। जो प्राचीन समय से राजस्थान के प्रमुख व्यंजनों में शामिल है। इसके अलावा गट्टे की खिचड़ी, लाल मॉस, सफेद मॉस, शाही गट्टे, कचोड़ी, मिर्ची बड़ा, घेवर और केर संगरी आदि शामिल हैं।

Also Read:- 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments