Friday, May 3, 2024
Homeजानकारियाँमाय भारत अभियान क्या है जो 31 अक्टूबर को PM मोदी लांच...

माय भारत अभियान क्या है जो 31 अक्टूबर को PM मोदी लांच करेंगे

माय भारत अभियान क्या है –हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको माय भारत अभियान के बारे में बताने जा रहा हूँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आयोजित अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे और इस अभियान के अंतिम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।



इस अवसर पर, स्वायत्त निकाय “मेरा युवा भारत” का भी शुभारंभ होगा, जिसका समर्थन सरकार से मिल रहा है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से देश के विकास में मदद करेगा।श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की नई दिल्ली, राजपथ पर शुरूआत करते हुए कहा था कि “एक स्वच्छ भारत के द्वारा ही देश 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अपनी सर्वोत्तम श्रद्धांजलि दे सकते हैं।” 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2019 तक “स्वच्छ भारत” की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में 31 अक्टूबर को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे और इस अभियान के अंतिम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

माय भारत अभियान क्या है –इस कार्यक्रम को दो दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसके दौरान स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ का भी शुभारंभ होगा। इस निकाय को सरकार की सहायता से युवाओं को देश के विकास में भागीदार बनाने के लिए स्थापित किया गया है। विजय चौक और कर्त्तव्य पथ पर आयोजित दो दिनों के कार्यक्रम में 766 जिलों के सात हजार ब्लॉक के अमृत कलश यात्री भाग लेंगे।स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। श्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर स्वच्छता के लिए आयोजित एक प्रतिज्ञा समारोह की अगुआई की थी। जिसमें देश भर से आए हुए लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर राजपथ पर एक पदयात्रा को भी झंडी दिखाई थी और न केवल सांकेतिक रूप से दो चार कदम चले बल्कि भाग लेने वालों के साथ काफी दूर तक चलकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

इसमें देशभर से 20 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे।

संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के अंतिम कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 हजार से अधिक अमृत कलश यात्री विभिन्न परिवहन माध्यमों से 29 अक्टूबर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।


माय भारत अभियान क्या है –ये अमृत कलश यात्री गुरुग्राम स्थित धनचिरी शिविर और दिल्ली स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास शिविर में रुकेंगे। 30 अक्टूबर को सभी राज्य अपने-अपने ब्लॉक और शहरी स्थानीय निकायों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से अपने कलश से मिट्टी को एक विशाल ‘अमृत कलश’ में डालेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। 31 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री मोदी अमृत कलश यात्रियों और देश को संबोधित करेंगे।

माय भारत अभियान क्या है –मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम दो वर्ष लंबे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का भी समापन समारोह होगा, जो देश की आजादी 75 साल का जश्न मनाने के लिए 12 मार्च 2021 में शुरू किया गया था।स्वच्छता के जन अभियान की अगुआई करते हुए प्रधान मंत्री ने जनता को महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण वाले भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया। श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं मंदिर मार्ग पुलिस थाने में स्वच्छता अभियान को शुरू किया। धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए झाडू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान को पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप दिया और कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।” का मंत्र भी दिया। श्री नरेन्द्र मोदी ने नौ लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया और उनमें से हर एक से यह अनुरोध किया वो अन्य नौ लोगों को इस पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

समाज के विभिन्न वर्गों ने आगे आकर स्वच्छता के इस जन अभियान में हिस्सा लिया है और अपना योगदान दिया है। सरकारी कर्मचारियों से लेकर जवानों तक, बालीवुड के अभिनेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक, उद्योगपतियों से लेकर अध्यात्मिक गुरुओं तक सभी ने इस महान काम के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। देश भर के लाखों लोग सरकारी विभागों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता के इन कामों में आए दिन सम्मिलित होते रहे हैं, इस काम में एनजीओ और स्थानीय सामुदायिक केन्द्र भी शामिल हैं, नाटकों और संगीत के माध्यम से सफाई-सुथराई और स्वास्थ्य के गहरे संबंध के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे हैं।

प्रधान मंत्री ने जनता और विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में हिस्सा लेने और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए किए जाने वाले प्रयत्नों की सराहना की है। श्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया में जनता की भागीदारी की हमेशा मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। साथ ही साथ स्वच्छ भारत अभियान के एक हिस्से के तौर पर ‘#MyCleanIndia’ अभियान भी शुरू किया गया है ताकि सफाई-सुथराई के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में नागरिकों के योगदान को उजागर किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वच्छ भारत एक ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है क्योंकि इसे जनता का अपार समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है। स्वच्छ भारत अभियान के आरंभ के बाद गलियों की सफाई के लिए झाड़ू उठाना, कूड़े-करकट की सफाई, स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करना और अपने चारों ओर स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाना अब जनता की प्रकृति बन गई है। जनता ‘स्वच्छता ईश्वरत्व के निकट है’ के संदेश को फैलाने में मदद दे रही है और इस काम में शामिल हो रही है।

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से विश्व के सबसे बड़े आर्थिक भागीदारी के कार्यक्रम, जिसका नाम जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) है, की घोषणा की थी। 28 अगस्त को यह कार्यक्रम आरंभ करते हुए प्रधान मंत्री ने इस अवसर को एक उत्सव के तौर पर मनाने की बात कही थी क्योंकि इसके द्वारा गरीब जनता एक कुचक्र से निजात पाने जा रही थी। श्री नरेन्द्र मोदी ने प्राचीन संस्कृत श्लोक:




“सुखस्य मूलं धर्म, धर्मस्य मूलं अर्थः, अर्थस्य मूलं राज्यं – इसमें यह बताया गया है कि आर्थिक गतिविधियों में जनता की भागीदारी सरकार का उत्तरदायित्व है।” “सरकार ने यह उत्तरदायित्व अपने ऊपर ले लिया है”, प्रधान मंत्री ने कहा और सरकार ने अपना यह वादा एक रिकार्ड समय में पूरा करके दिखाया है।

READ MORE :-

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे – रजिस्ट्रेशन स्टेटस व दिशा निर्देश जानिए

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular