Monday, April 29, 2024
Homeजानकारियाँजानिए 14 साल बाद ओमेगल एप्प क्यों बंद हुई! सच यहाँ देखें

जानिए 14 साल बाद ओमेगल एप्प क्यों बंद हुई! सच यहाँ देखें

ओमेगल एप्प क्यों बंद हुई-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको ओमेगल एप्प क्यों बंद हुई उसके बारे में बताने जा रहा हूँ “सोशल मीडिया या इंटरनेट ब्राउज़ करते समय, आपने ‘ओमेगल’ नामक नए प्लेटफ़ॉर्म के बारे में सुना या देखा होगा। यह प्लेटफ़ॉर्म विशेष रूप से इंस्टाग्राम रील्स में वीडियो के रूप में प्रस्तुत होता है। यह अचानक से दुनियाभर में चर्चा में आया है, खासकर हमारे भारतीय समुदाय में। हम आपको बताएंगे कि क्या होता है और लोग इसे क्यों इस्तेमाल करते हैं।



Omegle App 2023

प्लेटफार्म का नाम ओमेगल
साइट का प्रकार ऑनलाइन चैट, वॉइस चैट,वीडियो चैट
उपलब्धता अंग्रेजी भाषा में
स्थापना 25 मार्च 2009
मलिक Omegle.com, LLC
इंडस्ट्री इंटरनेट

 

अब खुलेगा ओमेगलका राज! जानिए इस एप की कहानी सबसे पहले यहाँ

“ओमेगल एक ऑनलाइन चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो बिना अकाउंट बनाए, आपको अनजान या परिचित लोगों से चैट करने की सुविधा देती है। यहां आप दुनिया भर के व्यक्तियों से चैट कर सकते हैं, चाहे वो किसी भी उम्र या लिंग में हों।”


ओमेगल ऐप के फाउंडर

“लीफ के-ब्रूक्स ने 2009 में ओमेगल एप की शुरुआत की थी। उनकी उम्र उस समय केवल 18 साल थी।”

Omegle Free Video Call Live

“इस साइट पर लाइव वीडियो कॉल करने का विकल्प भी मौजूद है। यहाँ वीडियो चैट के साथ-साथ वॉइस चैट की भी सुविधा है।”

Omegle Official Link

ओमेगल ऐप या वेबसाइट का लिंक है। आप यहां से जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ओमेगल के यूजर

अधिकतर सोशल मीडिया वेबसाइट की तरह माता-पिता की परमिशन के साथ इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल 13 साल या फिर उससे अधिक के बच्चे अथवा लोग कर सकते हैं और माता-पिता की परमिशन के बिना यूजर की उम्र 18 साल या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।

ओमेगल कैसे काम करती है

इस प्लेटफार्म के द्वारा ऑनलाइन वीडियो और टेक्स्ट चैटिंग के लिए अनजान लोगों को लिंक किया जाता है और मॉडरेट किया जाता है अर्थात कहने का मतलब है कि, यहां पर यूजर किसी भी व्यक्ति के साथ चैट कर सकता है। हमारे देश में ही इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 30 लाख से ऊपर जा चुकी है।

ओमेगल की विशेषताएं

ओमेगल प्लेटफार्म की विशेषताएं निम्न अनुसार है।

  • यह प्लेटफॉर्म यूजर को अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन को शेयर किए बिना अनजान लोगों के साथ परिचय बढ़ाने की परमिशन देता है।
  • यह प्लेटफॉर्म अनजान लोगों के साथ चैटिंग की व्यवस्था करता है, जिसमें आपकी प्रोफाइल के नीचे You लिखा होता है और सामने वाले व्यक्ति की प्रोफाइल के नीचे Stranger लिखा होता है।
  • ओमेगल वीडियो चैट का ऑप्शन भी प्रदान करता है जो की एडल्ट के लिए होता है।
  • प्लेटफार्म का इस्तेमाल बनाने के लिए अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं होती है। बिना अकाउंट बनाए ही ओमेगल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपको यहां पर अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • यहां पर आपको उम्र, लिंग और लोकेशन के हिसाब से लोगों को सर्च करने का ऑप्शन मिल जाता है।
  • आपका इस प्लेटफार्म पर जो भी इंटरेस्ट होगा उसी के हिसाब से आपको अनजान लोगों की प्रोफाइल दिखाई पड़ेगी।

ओमेगल से संबंधित विवाद

ओमेगल से संबंधित कुछ विवाद निम्नानुसार है।

  • साल 2014 में एक 22 साल के व्यक्ति ने ओमेगल पर एक 13 साल की लड़की से दोस्ती की और उसके साथ प्राइवेट मीटिंग का आयोजन किया। जहां पर 22 साल के व्यक्ति ने लड़की के साथ अश्लीलता करी।
  • साल 2017 में एक वर्चुअल अस्सिटेंट ने दो कम उम्र की लड़कियों को अश्लील बात में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जिसका इस्तेमाल बाद में लड़कियों को धमकी देने के लिए किया गया।

ओमेगल के नुकसान

वेबसाइट में इस बात का डिस्क्लेमर दिया गया है कि, 18 साल से कम उम्र के बच्चे इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, परंतु इसके बावजूद इस वेबसाइट पर ऐज वेरिफिकेशन को लेकर के कोई भी क्रॉस चेक नहीं होता है। यही कारण है कि, 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी वेबसाइट पर आकर के अनजान लोगों के साथ चैटिंग कर रहे हैं और सामने वाला व्यक्ति उन्हें अपनी बातों में फंसा ले रहा है और अनेक प्रकार से उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। जैसे कि शारीरिक या फिर आर्थिक अथवा सामाजिक। यही कारण है कि यदि आपका बच्चा इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहा है तो आपको यह देखने की आवश्यकता है कि आखिर आपका बच्चा प्लेटफार्म पर क्या कर रहा है।

क्या ओमेगल सुरक्षित है

ओमेगल एप्प क्यों बंद हुई-उपरोक्त सवाल का जवाब देना इतना आसान नहीं है, क्योंकि हर व्यक्ति को यहां पर अलग-अलग अनुभव हुए हैं। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने कहा कि, यहां पर एक अनजान लड़की से चैटिंग करने के दौरान उसकी लड़की से अच्छी दोस्ती हो गई। और उन्होंने तकरीबन 2 से 3 महीने अच्छे से बात की और वह दोनों काफी नजदीक आ गए और एक दिन अचानक से ही लड़की ने कुछ इमोशनल बहाना बनाकर लड़के से ₹5000 सेंड करने की डिमांड कर दी। और कहा कि 4 से 5 दिन में वह पैसा लौटा देगी और लड़के ने उसे पैसा दे दिया, परंतु उसके बाद लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया। वहीं दूसरे मामले में कई लड़कों की प्रेम कहानी इस प्लेटफार्म पर बात करने से चालू हुई। और कई लोगों ने ऑनलाइन डेटिंग को आगे बढ़ाते हुए ऑफलाइन मुलाकात करी और आज विवाह करके शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। इस प्रकार से ओमेगल सुरक्षित है या नहीं, यह आप जब प्लेटफार्म का इस्तेमाल करेंगे, तो ही आपको पता चलेगा।

Omegle App is now Shutting Down (Latest News)

ओमेगल ऐप को 14 साल बाद बंद कर दिया गया है. जी हां इस ऐप के फाउंडर लीफ के-ब्रूक्स ने आज इसकी अधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि इसे 14 साल बाद बंद कर दिया गया है. अब इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले लोग इसमें चैटिंग नहीं कर सकेंगे. लीफ इसे बंद करने का कारण यह बताया है कि यह अब आर्थिक रूप से एवं मनोवैज्ञानिक दोनों रूप में टिकाऊ नहीं है. उन्होंने कहा कि वे अब इसके संचालन एवं इसके दुरूपयोग से लड़ने के तनाव से मुक्ति चाहते हैं. इसलिए अब वे इसे बंद कर रहे हैं. उन्होंने अपने सभी यूजर्स को धन्यवाद भी किया.



ओमेगल एप डाउनलोड कैसे करें

यहां पर बताना चाहते हैं कि, ओमेगल एप्लीकेशन को सन 2009 में ही लॉन्च कर दिया था, यह लगभग सभी प्लेटफार्म पर काम करता है। हालांकि इसे अब बंद कर दिया गया है इसलिए आप इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। हालांकि आप अपने ब्राउज़र में ही ओमेगल वेबसाइट को ओपन करके इसके बारे में जान सकते हैं।

ओमेगल पर सुरक्षित कैसे रहे

ओमेगल एप्प क्यों बंद हुई-इस प्लेटफार्म पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सतर्क रहना होगा और कुछ सामान्य सिक्योरिटी टिप्स का पालन करना होगा। जैसे कि आपको किसी भी ऑनलाइन यूजर के साथ अपना नाम, एड्रेस या फिर फोन नंबर जैसी पर्सनल इनफॉरमेशन को शेयर नहीं करना है, ना ही आपको बैंक डिटेल देना है। इसके अलावा यदि आपके अकाउंट के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी अनुचित व्यवहार होता है तो इसकी रिपोर्ट आपको तुरंत ही करनी है। अगर आप ऑनलाइन किसी व्यक्ति से चैट करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं।

ओमेगल ऐप चेतावनी

  • अनजान लोगों से ऑनलाइन किसी भी प्रकार से बात करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
  • आपको इस बात को ध्यान में रखना है कि, यह आवश्यक नहीं है कि, हर लड़की डेट या गंदी बातें करने के लिए ही इस प्लेटफार्म पर आती है।
  • अगर प्लेटफार्म से चैट होने के बाद आपने किसी जगह पर ऑफलाइन मिलने का प्लान बनाया है, तो किसी पब्लिक प्लेस पर ही मिले। जैसे की कोई मोल या फिर सड़क के बगल में अथवा बड़े रेस्टोरेंट में।
  • अगर प्लेटफार्म पर कोई आपको मैसेज करके तंग कर रहा है तो आपको उसे ब्लॉक कर देना है।
  • 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को आपको ऑफलाइन मिलने के लिए नहीं कहना है क्योंकि वह नाबालिक होती हैं।

READ MORE :-

कैसे बनाये आप भी WhatsApp Channel Step By Step 2023 in hindi

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular