Friday, April 19, 2024
HomeEvents Bloggingपृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है- पृथ्वी दिवस का महत्व पर निबंध...

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है- पृथ्वी दिवस का महत्व पर निबंध भाषण 2023

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है – पृथ्वी दिवस पृथ्वी और उसके पर्यावरण के महत्व को बताने और लोगों को उनकी प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।





इस दिन पृथ्वी के पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को समझाने और इससे संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कई अधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है
Earth Day 2023

पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम लोग पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण की रक्षा करें। इस उत्सव के माध्यम से हमें यह समझना चाहिए कि पृथ्वी हमारी धरोहर है जिसकी हम संरक्षा करें तो हमारा अपना भविष्य सुरक्षित रहेगा। यह उत्सव हमें प्रेरित करता है कि हमें पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए और साथ ही साथ अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाता है

पृथ्वी दिवस का महत्त्व

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है साल 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को जैव विविधता के नुकसान, बढ़ते प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसमें 193 देशों के 1 बिलियन से अधिक लोग शामिल हैं.

पृथ्वी दिवस का इतिहास

पृथ्वी दिवस की शुरुआत एक अमेरिका में हुई थी जो की सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी।
साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी, जिससे पर्यावरण को बहुत सारा नुकसान हुआ और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला लिया।

22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सीबर्ड, डॉल्फिन, सील और सी लायन्स मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।



 

1970 में हुए इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका में स्कूलों, कॉलेजों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे इस आंदोलन में बीस हज़ार लोग शामिल हुए थे ।। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य था लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को बढ़ाना था। वर्ष 1990 में, पृथ्वी दिवस को विश्व स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया। इस समय से लेकर पृथ्वी दिवस दुनियाभर में मनाया जाने लगा है।

पृथ्वी दिवस कब है

पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जाता है
  • शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम: इस दिन के मौके पर अनेक जागरूकता कार्यक्रमों आयोजित किए जाते हैं जिनमें प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षा और पृथ्वी के पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया जाता है।
  • पौधारोपण: इस दिन लोग पेड़-पौधे लगाकर पृथ्वी के लिए अपना योगदान देते हैं।
  • सामूहिक अभियान: लोगों को पृथ्वी को साफ सुथरा रखने के लिए सामूहिक अभियानों में भाग लेने का अनुरोध किया जाता है।
  • बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम: बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां उन्हें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया जाता है।
  • सफाई अभियान: इस दिन के मौके पर सफाई की जाती है
RELATED ARTICLES
5 11 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular