रविन्द्र गायकवाड का जीवन परिचय-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको रविन्द्र गायकवाड के बारे में बताने जा रहा हु। पूरा रवींद्र विश्वनाथ गायकवाड़ (जन्म 27 अप्रैल 1960) शिव सेना से जुड़े एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं , और उस पार्टी के सदस्य के रूप में 2014 से 2019 तक भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। 2014 में, उन्होंने महाराष्ट्र के उस्मानाबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और मौजूदा सांसद पदमसिन्हा बाजीराव पाटिल को हराया था , जिन्होंने 373,374 के मुकाबले 607,699 वोट प्राप्त करके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। [2] [3] 2014 से पहले, वह ओमेगा से दो बार विधायक थे चुनाव क्षेत्र। वह किलारी शुगर फैक्ट्री के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वह भारत की केंद्र सरकार में कृषि बोर्ड समिति के निदेशक हैं। उनके बेटे किरण रवींद्र गायकवाड़ कुन्हाली निर्वाचन क्षेत्र से जिला परिषद उस्मानाबाद का चुनाव हार गए। प्रकाश अष्टे की हार की मीडिया में खूब चर्चा हुई
Quick Links
रविन्द्र गायकवाड का जीवन परिचय | Ravindra Gaikwad biography in hindi
नाम | प्रोफ रविन्द्र विश्वनाथन गायकवाड |
लोकसभा क्षेत्र | ओस्मनाबाद (महाराष्ट्र ) |
राजनैतिक पार्टी | शिव सेना |
जन्म की तारिख | 27 अप्रैल सन 1960 |
जन्म स्थान | सोलापुर |
शिक्षा | एम कॉम (दयानंद कॉमर्स कॉलेज) बी एड (भारत शिक्षण संसथान) |
पिता का नाम | श्री विश्वनाथ गायकवाड |
माता का नाम | श्री जिन्गुबाई गायकवाड |
पत्नी का नाम | श्री मति उषा गायकवाड |
आवासीय पता | अष्ट (जे) पोस्ट : चिन्चोली ओस्मानाबाद, महाराष्ट्र |
तात्कालिक पता | 206 नार्थ एवेन्यू , नई दिल्ली ,110001 |
दूरभाष | 011 2309 4288 |
फैक्स | 02475- 252755 |
ईमेल | Prof.ravi.sansad.nic.in |
रविन्द्र गायकवाड का करियर
रविन्द्र गायकवाड का जीवन परिचय-महाराष्ट्र राजनीति में श्री बालासाहेब ठाकरे वह नाम है जिनसे कई लोग प्रेरित होकर सक्रिय राजनीति में आये. उन्हीं में से एक हैं रविन्द्र गायकवाड. इन्होने अपनी पढाई एम कॉम और बीएड से पूरी करने के बाद किसान की तरह काम करना शुरू किया. इस दौरान ये देश की तथा महाराष्ट्र की राजनीति को समझने में लगे हुए थे. कुछ समय के बाद इन्होने किल्लरी चीनी मिल में चैयर मैन के पद पर कार्य किया. इसके बाद ये भारत सरकार के अंतर्गत कृषि समिति के अन्दर भी कार्य किया. सन 1995 में पहली बार ये महाराष्ट्र विधानसभा मे शिवसेना की तरफ से चुनाव जीते और विधायक बने. विधायक के रूप में उनका कार्यकाल सन 1999 तक रहा. इसके बाद पुनः 2004 में वे अपनी पहली वाली सीट से ही चुनाव जीत कर एक बार फिर विधायक बने. इस बार ये 2004 से सन 2009 तक विधायक के रूप में कार्यरत थे. पुनः एक लम्बे समय बाद सन 2014 में भारत के सोलहवें लोकसभा चुनाव में इन्होने अपनी पार्टी शिवसेना की तरफ से चुनाव जीत कर सांसद बने. 1 सितम्बर 2014 में इन्हें कृषि विकास के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. इन्होने एनसीपी नेता पद्मसिंघा बाजीराव पाटिल को 2,35,325 वोटों से पराजित किया.
रविन्द्र गायकवाड विवादों में
रविन्द्र गायकवाड का जीवन परिचय-रविन्द्र गायकवाड सदैव विवादों में फंसे ही पाए गये है. अपने तानाशाही रवैये की वजह से इन्होने कई ऐसे काम किये है, जो इन्हें बार बार विवादों के कटघरे में ला कर खड़ा कर देती है.
सन 2014 में अपने सांसद बनने के बाद रविन्द्र गायकवाड ने महाराष्ट्र सदन में एक मुस्लिम कैटरर को, जिसने रोज़ा रखा हुआ था, उसे ज़बरदस्ती खाना खिलाया और उस कैटरर का रोजा तुडवा दिया. इस घटना के पीछे उनका कहना था कि सदन में खाना अच्छी क्वालिटी का नहीं दिया जा रहा था.
रविन्द्र गायकवाड का जीवन परिचय-हाल ही में 2017 के 23 मार्च को रविन्द्र गायकवाड पुणे से दिल्ली रवाना हुए. अपने सफ़र के दौरान उन्होंने एयर इंडिया के फ्लाइट में कुछ ऐसा किया कि वे कई विपक्षी पार्टियों की नज़र में आ गये हैं, और शिवसेना की छवि नही खराब हुई है. ये एक ऐसे प्लेन जिसमे बिज़नस क्लास नही था, उसी में इकॉनमी क्लास की सीट मिलने पर नाराज हुए और नाराज़गी इस क़दर बढ़ी कि रविन्द्र गायकवाड ने एयर इंडिया के एक स्टाफ को लगातार गिनकर 25 चप्पल जड़ दिए. ये घटना वीवीआईपी कल्चर की देन मानी जा रही है. ये घटना पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 852 की है. हालाँकि इनके पास बिज़नस क्लास का टिकेट था, किन्तु इन्हें इस विषय में एयर इंडिया द्वारा पहले ही आगाह कर दिया गया था, कि AI 852 एक इकॉनमी क्लास की फ्लाइट है और इसमें बिज़नस क्लास नही है. रविन्द्र गायकवाड संसद में उपस्थित होने लिए इस इकॉनमी फ्लाइट से जाने के लिए राजी हो गये. दिल्ली पहुँचने के बाद इन्होने इस मुद्दे को उठाया कि उनके पास बिज़नस क्लास का कूपन होने के बावजूद उन्हें इकॉनमी क्लास में सफ़र करना पडा है. वे प्लेन से उतरने से मना करने लगे. इस दौरान एयर इंडिया के एक कर्मचारी ने उनसे उतरने का आग्रह किया, तो उन्होंने उसे अपने पैर से चप्पल निकाल कर पीट दिया.
रविन्द्र गायकवाड का जीवन परिचय-इस घटना के बाद एयर इंडिया ने उन पर ‘नो फ्लाई‘ बैन लगा दिया है. बैन के बाद उन्होने लगभग 7 बार कई अन्य नामों से बुकिंग करानी चाही किन्तु एयर इंडिया ने एक भी बार उनकी बुकिंग सफ़ल नहीं होने दी है
इन घटनाओं के अतिरिक्त रविन्द्र गायकवाड पर और भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमे आपराधिक धमकी, दंगा भड़काना आदि मौजूद है
Also Read:-