Saturday, April 27, 2024
Homeतीज त्यौहारभैया दूज क्यों मनाते है | bhaiya dooj kyu manay jata hai

भैया दूज क्यों मनाते है | bhaiya dooj kyu manay jata hai

भैया दूज क्यों मनाते है- भाई दूज क्यों मनाया जाती है – भाई दूज की कहानी हिंदी में हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको भैया दूज क्यों मनाते है उसके बारे में बताने जा रहा हूँ हिंदूओं के प्रमुख त्योहार में भाईदूज का भी बहुत महत्व है। भाईदूज का पर्व दीपावली से 2 दिन बाद आता है, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना भी करती हैं। स्कंदपुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसको मनाए जाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है।



यम-यमुना की कहानी

भैया दूज क्यों मानते है-शास्त्रों के अनुसार भगवान सूर्य नारायण और संज्ञा के दो संतानें- एक पुत्र यमराज और दूसरी पुत्री यमुना थी। मगर एक समय ऐसा आया जब संज्ञा सूर्य का तेज सहन कर पाने में असमर्थ होने के कारण उत्तरी ध्रुव में छाया बनकर रहने लगी। जिसके कारण ताप्ती नदी और शनिदेव का जन्म हुआ। उत्तरी ध्रुव में बसने के बाद संज्ञा (छाया) का यम व यमुना के साथ व्यवहार में अंतर आ गया। इससे व्यथित होकर यम ने अपनी नगरी यमपुरी बसाई। वहीं यमुना अपने भाई यम को यमपुरी में पापियों को दंड देते देख दु:खी होती, इसलिए वह गोलोक में निवास करने लगीं लेकिन यम और यमुना दोनों भाई-बहन में बहुत स्नेह था।

भाई दूज, हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है

जो भारत में विशेष रूप से बहनों और भाइयों के बीच प्रेम और आदर का परिचय करता है। भाई दूज का त्योहार दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है।

इस दिन, बहन अपने भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती है और भाई अपनी बहन को वर्दान देता है। यह पर्व उनके बीच सजीव और गहरे संबंधों की महत्वता को संकेतित करता है और परिवार की एकता और समरसता का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में परिवार के महत्व को उजागर करने का एक अद्वितीय तरीका है।

भैया दूज, जिसे भाई दूज, भैया बीज या यम द्वितीया के रूप में भी जाना जाता है, हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है जो भारतीय बहनों और उनके भाइयों के प्यार और आपसी समर्पण को मनाने के लिए मनाया जाता है। यह पर्व द्वितीया तिथि, जिसे हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भैया दूज का मुख्य उद्देश्य भाइयों और बहनों के प्यार और साथी भावनाओं को समर्पित करना है। इस दिन, बहन अपने भाई के सिर पर तिलक लगाती है और उनके लिए आशीर्वाद की प्रार्थना करती है। भाइयों का धन, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की जाती है। भैया दूज के दिन बहनें अक्षत और सोने चांदी के आभूषण अपने भाइयों को देती हैं।

इस पर्व के माध्यम से बच्चों के बीच परिपक्ष्य, समर्पण, और प्यार की महत्वपूर्ण भावनाओं को प्रोत्साहित किया जाता है, और यह एक परिवार के सदस्यों के बीच मजबूत रिश्तों की महत्वपूर्ण उपेक्षा है।


इसी तरह समय व्यतीत होता रहा, फिर अचानक एक दिन यम को अपनी बहन यमुना की याद आई। यमराज अपनी बहन यमुना से बहुत प्रेम करते थे, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते अपनी बहन से मिलने नहीं जा पाते थे। फिर कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन यमुना ने भाई यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उन्हें अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया। ऐसे में यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यमुना ने मांगा था वरदान

भैया दूज क्यों मनाते है-यमुना ने स्नान के बाद पूजन करके, स्वादिष्ट व्यंजन परोसकर यमराज को भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए इस आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया। फिर यमुना ने कहा कि, ‘हे भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो और मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर-सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे।’ यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की ओर प्रस्थान किया। तभी से इस दिन से ये पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसी कारण ऐसी मान्यता है कि भाईदूज के दिन यमराज तथा यमुना का पूजन भी अवश्य करना चाहिए।



भाईदूज का धार्मिक महत्व

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने अपने भाई यम को आदर-सत्कार स्वरूप वरदान प्राप्त किया था, जिस वजह से भाईदूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल यमराज के वर अनुसार जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके, यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा मानी गई हैं। इस कारण यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमुना व यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना भी करती हैं। पुराणों के अनुसार, इस दिन की गई पूजा से यमराज प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।

READ MORE :-

दीपावली क्यों मनायी जाती है deepawali kyu manayai jati hai in hindi

छोटी दिवाली क्यों मनाते है जानिए रहस्य choti diwali kyu manate hai

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular