Wednesday, May 8, 2024
Homeजानकारियाँकैसे मिलेगी उपकरण किराए पर खेती के लिए CHC Farm Machinery in...

कैसे मिलेगी उपकरण किराए पर खेती के लिए CHC Farm Machinery in hindi

उपकरण किराए पर खेती के लिए –हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको उपकरण किराए केस मिलेगा उसके बारे में बताने जा रहा हु। मोबाइल ऍप को केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के द्वारा लॉन्च किया गया है इस ऍप के ज़रिये देश के किसानो को खेती करने के लिए मशीनरी और मंहगे उपकरणों को किराये पर उपलब्ध कराये जायेगे जिससे हर किसान बड़ी सरलता से खेती कर सकेंगे | किसानो को उनके नज़दीकी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग सेंटर्स से जोड़ता है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतःहमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े

किराए पर मिलेंगे खेती के उपकरण

उपकरण किराए पर खेती के लिए –हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के किसानो के लिए एक नयी स्कीम लेकर आये है  इस योजना के तहत किसानो को अब खेती करने के लिए महगे उपकरण खरीदने  की ज़रूरत नहीं होगी अब किसान कृषि के यंत्र किराए पर ले सकते है | CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप के ज़रिये  देश के किसान अपने खेत के 50 किलोमीटर के दायरे में उलपब्ध कृषि यंत्रो को किराए पर ले सकते है |इन उपकरणों को किराए पर सस्ती दरों पर  ले सकते है | इससे किसानो की लागत भी कम होगी और उनकी आय भी बढ़ेगी | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करें

कस्टम हेयरिंग सेंटर CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप

उपकरण किराए पर खेती के लिए –यह मोबाइल  ऍप 12 भाषाओ में उपलब्ध है इस कस्टम हेयरिंग सेंटर Farm Machinery मोबाइल ऍप पर 40 ,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेवा केन्द्रो को पंजीकृत किया गया है जिसमे 1 ,20 ,000 से अधिक कृषि मशीनरी और उपकरणों को किराये पर दिया जायेगा | इस CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप के माध्यम से कोई भी किसान संभव दरों पर खेती के लिए आवासक उपकरणों का चयन करके किराये पर लेने के लिए आर्डर कर सकते है | इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा देश के छोटे और सीमांत किसानो को होगा | देश के छोटे और सीमांत किसान बड़ी ही आसानी  से कृषि उपकरण उचित मूल्य पर किराए पर ले सकते है

CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप का उद्देश्य

देश के छोटे और सीमांत किसान जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होते है और वह कृषि करने के लिए मंहगे उपकरणों को नहीं खरीद पाते उन किसानो पर ध्यान देते हुए कस्टम हेयरिंग सेंटर Farm Machinery मोबाइल ऍप को लॉन्च किया है इस ऍप के माध्यम से देश के किसानो को कृषि के लिए किराये पर उपकरण उपलब्ध  कराना जिसे लोगो की लागत भी कम होगी और आय में भी बढ़ोतरी होगी | केंद्र का उद्देश्य देश के किसानो को सस्ती दरों कर किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध करना औरकिसानो को खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना और देश के किसानो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |

सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के माध्यम से दिए जाने वाले कुछ उपकरण

  • ट्रैक्टर
  • कंबाइन हार्वेस्टर
  • पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर
  • मल्टी क्रॉप थ्रेशर
  • फर्टिलाइजर ड्रिल
  • रोटावेयर
  • लेजर लैंड लेवलर
  • जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल आदि

CHC Farm Machinery Mobile App के लाभ तथा विशेषताएं

सीएससी ऐप के माध्यम से किसान संभव दरों पर आवश्यक मशीनरी का चयन और आर्डर कर सकते हैं।

सीएचसी फार्म मशीनरी आपने 12 भाषाएं उपलब्ध है। आप इसमें अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं।

इस ऐप पर लगभग 50000 कस्टम हायरिंग सेंटर पंजीकृत है।

इस ऐप को लगभग 120000 मशीनें एवं उपकरण भी उपलब्ध है।

सीएससी फार्म मशीनरी ऐप के माध्यम से आप 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी कस्टम हायरिंग सेंटर से मशीनरी किराए पर ले सकते हैं।

इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती करने में आसानी होगी।

सीएचसी फार्म मशीनरी 5 एमबी का है। इसे डाउनलोड करने के लिए 4.0.3 और उससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन की आवश्यकता पड़ती है।

इस ऐप की वजह से किसान किराए पर मशीनरी ले पाएंगे जिससे कि खेती में भी बढ़ोतरी होगी।

Download CHC Farm Machinery APP

देश के जो इच्छुक लाभार्थी कृषि करने के लिए किराए पर कृषि यंत्रो प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें अपने  मोबाइल फ़ोन के माध्यम से CHC Farm Machinery एप्प डाउनलोड करना होगा उसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले गूगल स्टोर पर जाना और प्ले स्टोर ओपन करके CHC Farm Machinery  ऍप को डाउनलोड करना होगा |डाउनलोड करने के बाद आपको 12 भाषाओ में से अपनी भाषा चुननी होगी |इसके बाद जिस उपकरण की आपको ज़रूरत है आर्डर दे सकते है |

CHC Farm Machinery

अगर कोई किसान किसी यंत्रो पर छूट पाना चाहते है तो उन्हें जन सेवा केंद्र में जाकर  आवेदन करना होगा इसके बाद किसान अपनी पसंद का कोई यंत्र जन सेवा केंद्र संचालनको बता सकते है जिसके बाद जन सेवा केंद्र के संचालन एक आवेदन नंबर किसानो को दिया जायेगा |इसके साथ ही किसान साइबर कैफे आदि से भी आवेदन कर सकते है |

CHC फार्म मशीनरी ऐप में पंजीकरण करने की प्रक्रिया

CHC फार्म मशीनरी एप डाउनलोड करने के बाद आपको सबसे पहले अपनी भाषा का चयन करना होगा।

अब आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा। तीन कैटेगरी इस ऐप में है जो कि यूजर्स, फार्मर तथा सर्विस प्रोवाइडर है।

अपनी कैटेगरी का चयन करने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।

आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। जैसे कि नाम, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर आदि।

इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

जब आप सफलतापूर्वक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तो आपके सामने मशीनरी की पूरी सूची खुलकर आ जाएगी।

आप इसमें से अपनी जरूरत के अनुसार मशीनरी का चयन कर सकते हैं और उसे किराए पर ले सकते हैं।

read more :-

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular