Saturday, April 27, 2024
Homeजानकारियाँक्या है नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन National Transgender Portal Online Recruitment...

क्या है नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन National Transgender Portal Online Recruitment in hindi

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल के बारे में बताने जा रहा हु आज के दौर में सरकार द्वारा सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को भी यह ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय किया है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल ट्रांजेंडर पोर्टल का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल क्या है?, इसका उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

National Transgender Portal

इस पोर्टल को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिक अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। National Transgender Portal के माध्यम से अब ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिक भी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे और आसानी से अपना आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे। नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी खुद अपना आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

पोर्टल का नाम National Transgender Portal
मंत्रालय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
लाभार्थी ट्रांसजेंडर समुदाय
उद्देश्य आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट transgender.dosje.gov.in
साल 2023
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का उद्देश्य

का मुख्य उद्देश्य सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिकों को घर बैठे आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से अब लाभार्थियों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे अपना आईडी कार्ड या फिर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से समय की बचत होगी। पहले लाभार्थियों को आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और कई बार अधिकारियों को रिश्वत भी देनी पड़ती थी। अब इस पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और पैसों की भी बचत होगी।

National Transgender Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का आरंभ देश के ट्रांसजेंडर समुदाय को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • National transgender Portal का उपयोग ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कर सकते है।
  • इस पोर्टल को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने लॉन्च किया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र खुद भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • National transgender Portal पर ग्रीवेंस सुविधा भी उपलब्ध है
  • अब देश के ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिकों को आवेदन करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • यह प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।
  • अपनी आवेदन संख्या दर्ज करके लाभार्थी अपना आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ आईडी कार्ड को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का लाभ देश का प्रत्येक ट्रांसजेंडर समुदाय का नागरिक उठा सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्थिति की जांच भी की जा सकती है।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर हेयर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल
  • अब आपके सामने एप्लीकेंट् रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, राज्य आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।

National Transgender Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

National Transgender Portal से आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका आईडी कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

read more :-

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular