Tuesday, April 30, 2024
Homeinformationमणिपुर की जानकारी manipur information in hindi

मणिपुर की जानकारी manipur information in hindi

मणिपुर की जानकारी-हेलो दोस्तों मैं अंजलि आज आप को मणिपुर के बारे में बताऊँगी

मणिपुर की जानकारी

मणिपुर की जानकारी-मणिपुर राज्य भारत के पड़ौसी देश म्यांमार की सीमा से लगा हुआ भारत का एक आकर्षित उत्तर-पूर्वी राज्य है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है और मणिपुर को साउथ एशिया का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी द्वारा मणिपुर को “भारत का गहना” नाम दिया गया था। मणिपुर ही वह स्थान हैं जहां से ही पोलो नामक खेल की शुरुआत हुई थी। मणिपुर के लोग पोलो को “सगोल कांजेई” कहते है। भारत देश के सबसे खूबसूरत स्थानों के रूप में मणिपुर को भी गिना जाता है और यह आकर्षित स्थान पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए सदेव आमंत्रित करता हैं। मणिपुर का खाना, मणिपुर पहनावा और मणिपुर के दर्शनीय स्थल यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिलों को छू जाते हैं।

व्यापारिक द्रष्टि से भी मणिपुर का एक अलग ही स्थान है। मणिपुर में सुन्दर आभूषण बनाये जाते है जोकि अपनी हस्तकला का शानदार उदहारण हैं। मणिपुर स्टेट और मणिपुर के शहर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है। यहाँ की शांत जलवायु, हरे भरे लहलहाते घने वन और यहाँ की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है। यदि आप मणिपुर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

मणिपुर राज्य का इतिहास हिंदी में

मणिपुर की जानकारी-मणिपुर का इतिहास हमें वर्ष 1891 में ले जाता हैं जहां से हमें पता चलता हैं कि ब्रिटिश शासन के अधीन आने वाले स्वतंत्र राज्यों की सूची में शामिल होने वाले राज्यों में मणिपुर अंतिम राज्य था। जोकि वर्ष 1956 में एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना गया और फिर बाद में मणिपुर को सन 1972 के दौरान एक पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में मारी बम कोइरेंग सिंह ने शपथ ग्रहण की।

मणिपुर के उत्सव

मणिपुर की जानकारी-मणिपुर राज्य से ही रासलीला की उत्पत्ति हुई है। मणिपुर के लोग नृत्य गायन में बहुत रूचि रखते है। मणिपुर को उत्सव की भूमि के नाम से जाना जाता है। मणिपुर में कई उत्सव मनाये जाते है। मणिपुर के लोग बहुत ही ज्यादा आनंद और उल्लास से हर उत्सव मनाते है। मणिपुर के खास उत्सव में से कुछ प्रमुख त्यौहार इस प्रकार है – डोल यात्रा, रथ यात्रा, कुट, लाइ हरोबा, चुमफा तथा दशहरा आदि है। पर्यटकों के लिए भी यह त्यौहार बहुत ही अलग अनुभव देने वाले है।

मणिपुर की वेशभूषा

मणिपुर की जानकारी-मणिपुर की वेशभूषा मणिपुर की संस्कृति को स्पष्ट करती है। मणिपुर के लोग बहुत ही आकर्षक ड्रेस पेहनते है जोकि बहुत ही साधारण पर आकर्षक होती है। मणिपुर में पुरुषों की पोशाक में मुख्य रूप से सफ़ेद कलर की धोती कुरता और सफ़ेद पगड़ी होती है। महिलाए एक विशेष प्रकार की ड्रेस पहनती है जिसे इंनाफी के नाम से जाना जाता है और यह एक शोल की तरह होता है। जिसमे चारो तरफ आकर्षक रंग की बॉर्डर और बहुत ही सुन्दर डिजाइन होती है। इसके अलावा एक फेनक और स्कर्ट भी महिलाओं की पोशाक में शामिल है। मणिपुर का पहनावा पारंपरिक होता है।

मणिपुर का लोक नृत्य

मणिपुर की जानकारी-मणिपुर के लोग बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के होते है। मणिपुर में शास्त्रीय तथा लोक नृत्य सिर्फ भगवान के मंदिरों में ही किये जाते है। मणिपुर के लोग राधा-कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति रखते है। इसी बजह से मणिपुरी नृत्य भी राधा-कृष्ण को ही समर्पित होते है। मणिपुर से ही रासलीला की उत्पत्ति हुई थी। मणिपुरी नृत्यों में मुख्य रूप से पुंग चोलम नृत्य, माई नृत्य, खम्बा थाबी नृत्य और नूपा नृत्य शामिल है।

मणिपुर राज्य के बारे में रोचक तथ्य

मणिपुर की जानकारी-मणिपुर की राजधानी इम्फाल है।
इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर होने के साथ–साथ मणिपुर के बिलकुल बीचों-बीच बसा हुआ है।
मणिपुर में 9 जिले हैं। (विष्णुपुर, चंदेल, चुराचंदपुर, इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, सेनापति, तमेंगलांग, थोबल और उखरूल)
मणिपुर की प्रमुख भाषा मणिपुरी है जिसे मीठी या माइटिलोन के नाम से भी जाना जाता है। यह भाषा मणिपुर के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार में भी बोली जाती है।

मणिपुर राज्य में घूमने लायक पर्यटन और दर्शनीय स्थल

मणिपुर स्टेट बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मणिपुर में आपको घूमने के लिए कई ऐसे पर्यटक स्थल मिलेंगे जहां घूमकर आप अनूठे आनंद का अनुभव करेंगे। प्रकृति की गोद में स्थित मणिपुर अपने घने जंगलो, ऊँची पहाड़ियों और झीलों के लिए जाना जाता है। मणिपुर में आने वाले पर्यटक इन स्थानों की यात्रा जरूर करते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी जगहों की जानकारी प्रदान कर रहे है जहां घूम कर आप की यात्रा बहुत यादगार बन जाएगी।

Read Also : क्या आप जानते है भारत के ये प्राचीन मंदिर जहा लोगो के साथ होता है कुछ ऐसा | Ancient temples of India

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular