Monday, May 6, 2024
Homeपरिचयशिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय Shilpa Shetty Biography in Hindi

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय Shilpa Shetty Biography in Hindi

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको शिल्पा शेट्टी के बारे में बताने जा रहा हु। आंखों में जब भी खूबसूरत चेहरे दिखाई देते हैं तो की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों की तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती हैं। ये बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराऐ जो अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ ही अपने अभिनय से देश के अलावा विदेशों के भी लाखों दिलों को धड़काती हैं, उन्होंने उन्हें अपना दीवाना बना रखा है। आज हम ऐसी ही खूबसूरत मॉडल अभिनेत्री और व्यावसायिक लेडी की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम है शिल्पा शेट्टी। आइए आज हम आपको ले चलते हैं शिल्पा शेट्टी के जीवन के खूबसूरत सफर पर और बताते हैं उनकी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।

परिचय बिंदु परिचय
पूरा नाम (Full Name) शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
अन्य नाम (Other Name) मुनकी, मान्या, हनी बंच, बाबुचा, सिल्ली पूह
निक नाम (Nick Name) बीबीसी (पति द्वारा प्राप्त)
पेशा (Profession) आभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, कराटे मास्टर, लेखक, और न्यूट्रिनिस्ट
जन्म (Birth) 8 जून 1975
उम्र (Age) 44 साल
जन्म स्थान (Birth Place) मंगलौर, कर्नाटक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
गृहनगर (Hometown) मंगलौर
खाने में पसंद (Food Habit) कम कैलरी सूप और सलाद
पसंद (Hobbies) अभिनय, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, लेखक, मॉडल
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) विवाहित
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actors) अमिताभ बच्चन, गोविंदा, जैकी चैन, टॉम क्रूज
प्रेरणा स्त्रोत (Role Model) श्रीदेवी
बालों का रंग (Hair Color) भूरा
आँखों का रंग (Eye Color) भूरा

 

शिल्पा शेट्टी की शिक्षा

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-अपनी प्रारंभिक शिक्षा के लिए शिल्पा जी ने मुंबई के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल को ज्वाइन किया। बाद में उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए मुंबई का ही पोदार कॉलेज ज्वाइन किया। उन्होंने भरतनाट्यम की पूरी शिक्षा भी ली हैं. कई साल तक उन्होंने भरतनाट्यम सीखा और बाद में वे एक वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रही।

शिल्पा शेट्टी का आरंभिक जीवन

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-शिल्पा जी ने दसवीं कक्षा के परीक्षा के दौरान ही मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश कर लिया था। उन्होंने अपना पहला ऐड शूट किया लिम्का प्रोडक्ट के लिए। उस समय वह बहुत छोटी थी, लेकिन उनमें होनर बेशुमार भरा हुआ था। उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें कई और विज्ञापनों के लिए ऑफर आने लगे। मात्र 18 साल की उम्र में वे अपनी पढ़ाई को अलविदा कह चुकी थी। उनकी अदाओं के आकर्षण की वजह से बाद में उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे।

शिल्पा शेट्टी के परिवार की जानकारी

पिता का नाम (Father’s Name) सुरेंद्र शेट्टी
माता का नाम (Mother’s Name) सुनंदा शेट्टी
पति का नाम (Husband’s Name) राज कुंद्रा (ब्रिटिश व्यवसायिक)
बेटा (Son) विआन राज कुंद्रा
बेटी का नाम (Daughter) समिषा शेट्टी कुंद्रा
बहन (Sister) शमिता शेट्टी

शिल्पा जी के माता-पिता दोनों ही एक दवाई के व्यापार में संलग्न थे। उनके माता-पिता के साथ उनके परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है। वह भी खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड के गलियारों में बेहद चर्चित है।

शिल्पा शेट्टी के बच्चे

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-शिल्पा शेट्टी के 2 बच्चे हैं पहला उनका बेटा है जिसका नाम विआन राज कुंद्रा है. और उनकी एक छोटी सी बच्ची है जिसका नाम है समिषा शेट्टी कुंद्रा.

शिल्पा शेट्टी का विवाह एवं पति

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-आज के समय में शिल्पा जी एक शादीशुदा स्त्री हैं, जिनकी शादी को लगभग 10 साल पूरे हो चुके हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन साथी के तौर पर एक ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा को चुना। वे दोनों आज भी एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं इसलिए उनकी शादी इतनी लंबी और खूबसूरत चल रही है। उनका एक बेटा भी है जो अपने पापा की तरह ही  स्मार्ट और क्यूट दिखता है।

शिल्पा शेट्टी की व्यक्तिगत जानकारी / बॉयफ्रेंड

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-शिल्पा जी की शादी से पहले उनके जीवन में कुछ अफेयर्स भी रहे जिसमें से सबसे पहला अफेयर उनका अक्षय कुमार के साथ हुआ था। दोनों एक ही फिल्म में  एक दूसरे के सह कलाकार के रूप में काम कर रहे थे, उस समय दोनों को एक दूसरे की कंपनी अच्छी लगने लगी। परंतु जब शिल्पा शेट्टी को यह पता चला कि अक्षय कुमार के करीब जाकर वह अपनी सबसे अजीज दोस्त ट्विंकल खन्ना को धोखा दे रही है तो उन्होंने तुरंत ही अक्षय कुमार से अलग होना सही समझा। बाद में शिल्पा शेट्टी का नाम फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ भी जोड़ा गया, अफेयर्स की लिस्ट में ये भी शामिल है।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-अपनी शादीशुदा जीवन में अब वे खुश हैं और अपने पति राज कुंद्रा से बेहद प्यार करती हैं उन दोनों का प्यारा रिश्ता आज दुनिया के सामने एक मिसाल के रूप में उभर कर आता है।

शिल्पा शेट्टी का फिल्मों में करियर

वैसे तो उन्होंने अपने जीवन में अपने संघर्षों की लड़ाई दसवीं कक्षा के बाद से ही शुरू कर दी थी, किन्तु फिल्मों में अभिनय की शुरुआत उन्होंने सन 1992 में ‘गाता है मेरा दिल’ से की थी. परंतु कुछ ऐसी समस्याएं थी जिसकी वजह से वह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-बॉलीवुड के बड़े परदे पर आने का मौका उन्हें फ़िल्म ‘बाज़ीगर’ से मिला। जो फिल्म 1993 पर बड़े पर्दे पर आई थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के साथ काम किया था।

1994 में वह एक और फ़िल्म में मुख्य किरदार में नज़र आई, जिस फ़िल्म का नाम ‘आग’ था। 1996 में तमिल फिल्मों में भी उन्होंने अपना परचम लहराया और तमिल भाषा में भी कुछ फिल्मों में अपनी खूबसूरत अभिनय से लोगों का दिल जीता।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अलग – अलग और बहुत ही संघर्षपूर्ण रोल निभाए हैं। जहां बाजीगर में वह एक भोली भाली लड़की बनकर आई, तो फिल्म आग में उन्होंने एक गांव की गोरी का किरदार निभाया।

दूसरी ओर फिल्म ‘तू अनारी मैं खिलाडी’ में उन्होंने एक स्ट्रीट डांसर के रूप में खुद को सबके सामने प्रदर्शित किया।

शिल्पा जी की पर्सनालिटी और लुक्स की वजह से साल 2000 तक वे विश्व की सबसे हॉट और खूबसूरत अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी थी। उनकी फिटनेस को देख कर आज भी बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियाँ जलती है।

उनके अंदाज कुछ ऐसे हैं कि आज भी वह एक बच्चे की मां नहीं लगती हैं। बॉलीवुड के अधिकतर अभिनेताओं के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर अहम भूमिका निभाते हुए प्रशंसकों की प्रशंसा सदैव प्राप्त की है।

ऐसे ही अलग – अलग किरदार निभाने वाली शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती एवं फिटनेस से हमेशा ही अपने प्रशंसकों के दिल पर एक अलग पहचान बनाती हैं.

शिल्पा शेट्टी की आने की फिल्म

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-साल 2021 में शिल्पा की एक नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम है ‘हंगामा 2’। इस फिल्म में परेश रावल भी हैं जोकि शिल्पा के पति के तौर पर नज़र आ रहे हैं. हालही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर संगीन आरोप लगा है कि वे अश्शील फ़िल्में बनाकर उसे विदेशों में बेचते थे और लाखों रूपये की कमाई करते थे. यह एक बहुत बड़ा केस सामने आया है. जिनके कारण शिल्पा शेट्टी एवं उनके पति दोनों ही विवादों से घेरे हुए हैं. जिसके चलते यह खबर आ रही है कि शिल्पा की आने वाली फिल्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर शिल्पा शेट्टी की यह फिल्म क्या हंगामा करती है.

शिल्पा शेट्टी का अन्य कार्यों में करियर

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि वे अपनी असल जिंदगी में भी बहुत से कमाल दिखा चुकी है और आज भी दिखा रही है।

साल 2006 में उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन शो को ज्वाइन किया और एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम शिल्पा द्वारा ही आरंभ किया गया।

2004 में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो एचआईवी एड्स से ग्रसित महिला थी, जिसके बाद उन्होंने एचआईवी एड्स से जुड़ी जागरूकता फैलाने वाली इस संस्था से जुड़ने का फैसला लिया। एचआईवी एड्स के लिए उन्होंने दिलो जान से लोगों को जागरूक करने के लिए अपने अभियान को शुरू कर दिया था।

इसके बाद साल 2006 में उन्होंने सर्कस में जंगली जानवरों के गलत उपयोग पर रोक लगाने के लिए भी अभियान चलाया। कई सारे विज्ञापनों के जरिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के लिए शिल्पा शेट्टी द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया था।

शिल्पा शेट्टी टीवी रियलिटी शो में 

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-साल 2006 में उन्होंने फराह खान और संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर एक रियलिटी डांस शो की शुरुआत की, इस शो का नाम ‘झलक दिखला जा’ था।

साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटिश रियलिटी शो सेलिब्रिटी बिग ब्रदर 5 में बतौर कंटेस्टेंट सहयोग किया, बाद में वे इस शो की विजेता भी घोषित हुई। इस शो में 2007 तक किसी भारतीय ने हिस्सा नहीं लिया था इसलिए शिल्पा शेट्टी उस शो की पहली भारतीय प्रतियोगी के रूप में सबके सामने आई।

साल 2008 में शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस के सीजन-2 में मेजबान के तौर पर खुद को प्रस्तुत किया।

उसके बाद साल 2012 से लेकर साल 2014 तक उन्होंने साजिद खान और टेरेंस लुईस के साथ मिलकर नच बलिए शो में बतौर जज आई।

अपने करियर में शिल्पा शेट्टी कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुकी है, जिसके सहयोग से ही उन्होंने अपनी फिटनेस सीडी लॉन्च करना स्टार्ट किया।

उसके बाद साल 2016 से ही वह अनुराग बासु और गीता मां के साथ मिलकर सोनी चैनल पर आने वाला डांस रियालिटी शो के अंतर्गत जज के रूप में नजर आ रहीं हैं। यह शो छोटे पर्दे पर बहुत मशहूर है जिसका नाम सुपर डांसर है।

शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़े विवाद

शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन में जितनी प्रशंसा अपने नाम की है, उतने ही विवाद भी उन्होंने अपने जीवन में पाए हैं।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-उनके जीवन का पहला विवाद साल 2006 में मीडिया में चर्चित हुआ जब मदुरै के अखबार में कुछ अश्लीलता भरी तस्वीरें अखबार में प्रकाशित कर दी गई थी। वे तस्वीरें शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन की थी। उनकी छोटी सी गलती की वजह से मदुरै की अदालत से उन्हें गैर जमानती वारंट प्राप्त हुआ।

अपने जीवन में लव अफेयर्स को लेकर भी शिल्पा शेट्टी विवादों में छाई रही। उन दोनों का अफेयर बॉलीवुड गलियारों से लेकर मीडिया के गलियों तक खूब चर्चित रहा. लोगों ने मसाला लगा लगा कर उनके अफेयर की बातें काफी दिनों तक मीडिया में देखना बेहद पसंद की। शिल्पा शेट्टी अपनी अजीज दोस्त  ट्विंकल खन्ना को धोखा नहीं देना चाहती थी इसलिए उन्होंने बाद में अक्षय कुमार से ब्रेकअप कर लिया। उनकी अक्षय कुमार से दीवानगी मीडिया में काफी दिन तक सुर्खियों में बनी रही।

उनके जीवन का तीसरा और सबसे बड़ा विवाद रिचर्ड गेरे को लेकर हुआ। हॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता रिचर्ड गेरे ने जब खुलेआम जनता के बीच स्टेज पर शिल्पा शेट्टी को उनकी मर्जी के खिलाफ किस कर दिया तो वे सुर्खियों में आ गई। उनकी इस हरकत को लेकर राजस्थान कोर्ट ने उन दोनों के खिलाफ वारंट भी जारी किया था।

उनके जीवन में विवादों की कमी नहीं रही इसलिए अगला विवाद तब हुआ जब वे बिग ब्रदर शो में बतौर प्रतियोगिता प्रस्तुत हुई थी। इस शो में मौजूद एक प्रतियोगी जेडी गुड़ी ने नस्लवाद को लेकर कुछ विवाद जनक टिप्पणियां की थी, जिसकी वजह से शिल्पा शेट्टी और भारतीय नागरिकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

इसके बाद जब शिल्पा ने आईपीएल की टीम ज्वाइन की उस टीम का नाम राजस्थान रॉयल्स था, तब सुर्खियों में यह खबर उड़ाई गई कि शिल्पा ने अपने टीम की जीत के लिए मैच फिक्सिंग जैसा कुछ करने की कोशिश की है। इन सुर्खियों की वजह से शिल्पा शेट्टी काफी लंबे समय तक कंट्रोवर्सी में बनी रही। परंतु शिल्पा ने इस बात से इनकार करते हुए मीडिया के सामने अपनी सच्चाई पेश की।

उनके जीवन में उनकी शादी को लेकर भी एक विवाद खड़ा हुआ जब राज कुंद्रा की पहली बीवी ने शिल्पा शेट्टी पर ऐसा इलज़ाम लगाया कि उन्होंने राज कुंद्रा को उनकी पहली बीवी से तलाक लेने के लिए मजबूर किया था।

शिल्पा शेट्टी के जीवन की उपलब्धियाँ

वे एक ऐसी पहली भारतीय महिला बनी जिन्होंने यूके में प्रसारित रियलिटी शो बिग ब्रदर को जीतकर यूके जैसे देश में भी भारत के नाम का परचम लहरा दिया।

सन 1999 में प्रसारित फिल्म परदेसी बाबू में अपने अहम परंतु सहायक अभिनेत्री के रूप में उन्हें अवार्ड के लिए नामांकित किया गया और उन्होंने सफलतापूर्वक इस अवार्ड को अपने नाम भी कर लिया।

सन 2007 में शिल्पा शेट्टी को विश्वविद्यालय द्वारा एक मानद डायरेक्टर के रूप में सम्मानित करके पुरस्कार दिया गया।

इसके बाद साल 2009 में उन्हें सबसे मनोरंजक व्यक्ति के तौर पर आईफा तथा FICCI फ्रेम जैसे बड़े और अमूल्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

साल 2008 में आई फ़िल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के लिए भी इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर नामांकित किया गया। प्रशंसकों की प्रशंसा ने और उनके बेहतरीन अभिनय ने उन्हें यह अवार्ड हासिल करा ही दिया।

अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने अपने जीवन मे नए मुकाम हासिल करने के लिए संघर्ष किए। साल 2005 में आई फिल्म दस में उनके बेहतरीन अभिनय के चलते यूरोपीय बॉलीवुड पुरस्कार से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर पुरस्कृत किया गया।

जंगली जानवरों को सर्कस में ना भेजने से रोकने के लिए चलाए गए अभियान के लिए भी शिल्पा शेट्टी को पेटा अवार्ड नवाजा गया। यह अवॉर्ड उनको सन 2017 में दिया गया।

वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ लेखिका भी है, इसलिए उन्हें मोस्ट स्टाइलिश लेखक के अवार्ड से साल 2018 में सम्मानित किया गया।

उनका स्टाइल और अंदाजा ऐसा है कि विदेश भी उनके स्टाइल और अंदाज से अछूते नहीं रह पाए हैं जिसके चलते शिल्पा जी को यूके इंडिया अवार्ड समिति की ओर से ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

शिल्पा शेट्टी का फिटनेस मंत्र, योगा 

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस को देखकर आज देश की ही नहीं बल्कि विदेश की भी काफी महिलाएं उनसे प्रेरणा लेती हैं। उनका फिटनेस मंत्र कुछ ऐसा है कि उन्हें वियान के जन्म के बाद भी उसी शेप में वापस लाने में उनकी बहुत सहायता की। आइए जानते हैं कैसे?

गर्भावस्था के दौरान जब वे अपने बेटे को जन्म देने वाली थी उस समय वह काफी मोटी हो गई थी। जन्म के पश्चात उन्होंने धीरे-धीरे अपनी फिटनेस को सीमाओं में बांधना शुरू कर दिया। जिसके लिए उन्होंने धीरे-धीरे शुरुआत की जिसमें सबसे पहले उन्होंने पैदल चलना और साइकिल चलाने की शुरुआत की।

आज शिल्पा शेट्टी के अवतार को देखकर बिल्कुल भी ऐसा महसूस नहीं होता है कि वह एक बच्चे को जन्म दे चुकी है और उसके बाद खुद को इतना फिट और स्लिम बनाए हुए हैं।

शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-शिल्पा शेट्टी सदैव ही नियमित व संतुलित आहार ग्रहण करना पसंद करती हैं। एक ऐसा संतुलित और पौष्टिक आहार जो उनकी सेहत को कभी नुकसान नहीं करता है, और साथ ही उनकी खूबसूरती को बनाए रखने में उनकी सहायता करता है।

  • सुबह के नाश्ते में सबसे पहला आहार में एलोवेरा या आंवला का जूस वे सम्मिलित करती हैं। कुछ देर बाद ब्राउन शुगर में बना हुआ दलिया लेती हैं।
  • दोपहर के भोजन में वह उच्च फाइबर युक्त खाना जिसमें दाल, चिकन करी और सब्जी के साथ ब्राउन चावल / चपाती खाती है।
  • शाम को वे हल्का नाश्ता करती है, जिसमे वे एक ब्राउन ब्रेड टोस्ट, एक अंडा और ग्रीन टी लेना पसंद करती है।
  • उनके रात के खाने का समय निर्धारित और निश्चित है। ठीक रात 8 बजे तक सलाद, सूप और चिकन पकवान के साथ वह अपना सम्पूर्ण आहार प्राप्त करती है।
  • अपने इस डाइट प्लान को नियमित रूप से धारण करते हुए ही वे अपने सभी कार्य करती हैं। इसका परिणाम यह है कि वे आज भी स्वस्थ अरिष्ट धृष्ट और दमकती त्वचा के साथ बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

शिल्पा शेट्टी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

शिल्पा शेट्टी के बारे में जितनी भी अच्छी बातें कही जाए कम है उसमें से 1 यह भी है कि साल 2004 में आई फिल्म जिसका नाम है ‘फिर मिलेंगे’ हैं, में उन्होंने जितने भी पैसे कमाए थे वह पूरे पैसे एक चैरिटी को दान कर दिए थे।

शिल्पा शेट्टी दमदार शख्सियत हैं वे अपने जीवन में कई अलग-अलग प्रकार के किरदार निभा चुके हैं परंतु उन्हें गाड़ी चलाने से डर लगता है। इसलिए वे अपने साथ गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर हमेशा रखती हैं।

वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक न्यूट्रिशनिस्ट भी है। उन्होंने अच्छे खान-पान और शरीर के रखरखाव के लिए द ग्रेट इंडियन डाइट नामक एक किताब भी लिख डाली है। इस किताब में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिटनेस टिप्स अपने प्रशंसको के लिए लिखे हुए हैं।

वे एक समय में लगातार लगभग 45 मिनट तक योगा करती है और अपने फैंस को भी योगा करके फिट रहने की सलाह देती हैं।

वे हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल तेलुगू और कन्नड़ वाली भाषाओं में भी अपना अभिनय प्रदर्शन दिखा चुकी हैं। उन्होंने जितना नाम बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर कमाया है, उससे कहीं अधिक नाम टॉलीवुड में भी कमाया है।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय-भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली अभिनेत्रियाँ बहुत कम मिलती हैं जिनमें से एक नाम शिल्पा शेट्टी का भी है। शिल्पा शेट्टी ने सदैव अपने अभिनय को बेहतर रूप से निभाया ही नहीं बल्कि प्रशंसकों का दिल जीता भी है, वहीं दूसरी ओर देश की सेवा के लिए उन्होंने बहुत बड़े-बड़े योगदान भी दिए हैं जिसकी वजह से उन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी याद किया जाता है। उनसे प्रेरित होकर देश की कई महिलाएं उन्हें फॉलो भी करती हैं यदि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को देखा जाए तो उनके प्रति उनके फैंस की दीवानगी प्रतिदिन देखने को मिलती है। भारत में मौजूद कुछ ऐसी महिलाएं भारत के लिए गर्व व समान रूप है।

Also Read:- 

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular