Saturday, May 4, 2024
Homeपरिचयवृंदा करात जीवन परिचय | Brinda Karat Biography in Hindi

वृंदा करात जीवन परिचय | Brinda Karat Biography in Hindi

वृंदा करात जीवन परिचय-हेलो दोस्तों आज मैं अंजलि आप को वृंदा करात के बारे में बताऊँगी वृंदा करात का जन्म 17 अक्टूबर 1947 भारत की एक कम्युनिस्ट राजनेता है  उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  की सदस्य के तौर पर 11 अप्रैल 2005 को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिये चुना गया। वृंदा करात 2005 में माकपा पोलित ब्यूरो की पहली महिला सदस्य के तौर पर चुनी गईं।

वृंदा करात जीवन परिचय Brinda Karat Biography in Hindi




आँखों का रंग                 काला
बालो का रंग                  नमक और मिर्च
राजनीतिक दल                2005-2011: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो
जन्मदिन की तारीख            17 अक्टूबर 1947 (शुक्रवार)
आयु (2021 तक)             74 साल
जन्म स्थान                      कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
राशि – चक्र चिन्ह              पाउंड
राष्ट्रीयता                        भारतीय
हस्ताक्षर                        बृंदा कराती के हस्ताक्षर
गृहनगर कोलकाता,            पश्चिम बंगाल, भारत
विद्यालय                         वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून, भारत
कॉलेज                          मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली
• कलकत्ता                     विश्वविद्यालय

 

वृंदा करात जीवन परिचय-वृंदा ने पांच वर्ष की उम्र में अपनी माता अश्रुकोना मित्रा को खो दिया था। वृंदा की दो बहनें और एक भाई है। वृंदा ने देहरादून के विल्‍हम गर्ल्स स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में डिप्लोमा प्राप्त करने के लिये दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज में दाखिला लिया। इसके बाद वर्ष 1971 में इतिहास में स्नातक की पढ़ाई करने के लिये उन्होंने देहरादून विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।

राजनैतिक करियर

वृंदा करात जीवन परिचय-वृंदा 1967 में लंदन रवाना हो गयीं जहां उन्होंने चार वर्षों तक एयर इंडिया के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने विमान परिचायिकाओं पर स्कर्ट पहनने के लिये डाले जाने वाले दबाव के खिलाफ संघर्ष किया और इस तरह से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। लंदन में रहते हुये उनका जुड़ाव साम्राज्यवाद विरोधी और युद्ध विरोधी आंदोलनों के साथ हुआ और वह मार्क्सवादी विचारधारा के करीब आईं। इसके बाद उन्होंने भारत की जनता के लिये काम करने के इरादे से स्वदेश लौटने का इरादा किया। वह 1971 में अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर कलकत्ता लौट आईं और बीटी रंदीवे के मार्गदर्शन में माकपा में शामिल हुईं।

वृंदा करात जीवन परिचय-इसके बाद उन्होंने राजनीति को करीब से समझने के इरादे से कलकत्ता विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उन्‍होंने शुरुआती दिनों में अपने कालेज के छात्रों के बीच और बंगलादेश युद्ध के समय में रिफ्यूजी कैंपों में काम किया। वह 1975 में दिल्ली चली गईं और उत्‍तरी दिल्ली की एक कपड़ा मिल में काम करने वाले मजदूरों के बीच एक ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता के तौर पर काम करना शुरु कर दिया। वह धीरे-धीरे श्रमजीवी और महिला आंदोलनों में सक्रिय हो गयीं। उन्होंने बलात्कार कानूनों को लेकर 1980 में एक बड़ा आंदोलन छेड़ा। वह मौजूदा समय में भी एडवा की उपाध्यक्ष होने के नाते महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता बढ़ाने के लिये सक्रियता से काम करती हैं। वृंदा 11 अप्रैल 2005 को भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुईं। इसी वर्ष वह माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्या निर्वाचित हुईं।

वृंदा करात का जन्म 

वृंदा करात जीवन परिचय-वृंदा करात, बृंदा करात (जन्म-17 अक्टूबर 1947) भारत की एक कम्युनिस्ट राजनेता हैं। उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सदस्य के तौर पर 11 अप्रैल 2005 को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिये चुना गया। वृंदा करात 2005 में माकपा पोलित ब्यूरो की पहली महिला सदस्य के तौर पर चुनी गईं।

परिवार

वृंदा करात जीवन परिचय-वृंदा ने अपने जीवनसाथी के तौर पर माकपा के मौजूदा महासचिव और अपने छात्र जीवन के साथी प्रकाश करात को चुना था। उनकी बहन राधिका राय का विवाह एनडीटीवी समाचार चैनल के मुख्य अधिशासी प्रणय राय से हुआ है। वृंदा 1984 के सिख दंगों पर बनी फिल्म अमु में सोनाली बोसकोंकणा सेन शर्मा की मां की भूमिका निभा चुकी हैं।

Also Read:- 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular