Monday, April 29, 2024
HomeYOJANAएक भारत श्रेष्ठ भारत क्या हैं Ek Bharat Shreshtha Bharat in hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत क्या हैं Ek Bharat Shreshtha Bharat in hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत –हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे में बताने जा रहा हूँ एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक नयी योजना हैं जिसके पीछे एकता ही सबसे बड़ा कारण हैं | इसके बारे में श्री मोदी जी ने अपने भाषण में 31 अक्टूबर 2015 को बताया यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस था जिसे देश में “राष्ट्रिय एकता दिवस ” के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन को और भी यादगार बनाते हुये एवम प्रिय सरदार पटेल को श्रद्दांजलि देते हुए मोदी जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात सभी के सामने रखी |इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राज्यों को उनकी संस्कृति एवम इतिहास से जोड़ना हैं जिससे देश में एकता के नये रूप का संचार हो सके |

एक भारत श्रेष्ठ भारत

यह योजना मूलतः भारत के राज्यों के लिये हैं जिसमे प्रति वर्ष एक राज्य किसी अन्य राज्य का चुनाव करेगा और उस राज्य भी भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान आदि को अपनायेगा और उसको पुरे देश के सामने बढ़ाये | अगले वर्ष किसी अन्य राज्य का चुनाव किया जायेगा | इस तरह यह योजना पुरे देश में चलती रहेगी जिससे राज्य आपस में संगठित होंगे | एक दुसरे भी भाषा को समझेंगे जिससे अनेकता में एकता का विकास होगा |

मुख्य बिंदु

एक भारत श्रेष्ठ भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति को नव जीवन देता हैं | वे एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजादी के बाद छोटे छोटे राज्यों को देश में सम्मिलित कर देश का सुखद एवम शांति पूर्ण एकीकरण किया था | आज उसी एकीकरण में एक भारत श्रेष्ठ भारत नव उर्जा का संचार करेगा जिससे देश में शांति एवम एकता का संचार होगा |

इस योजना के तहत एक राज्य अन्य राज्य का चुनाव करेगा और उसकी भाषा उसकी संस्कृति को अपनाकर उसे आगे बढ़ाएगा | इससे दोनों देशो के बीच एक नया रिश्ता बनेगा |

सरकार ने राज्यों के बीच एक समिति का गठन किया हैं जो कि इस योजना को सही तरीके से नियानुसार क्रियान्वित करेगी

योजना के अनुसार दो राज्य आपस में अपने छात्रों का आदान प्रदान करेंगे जो एक वर्ष तक दुसरे राज्य की संस्कृति को समझेंगे उनके बारे में सीखेंगे |

अगले वर्ष दुसरे राज्य का चुनाव किया जायेगा और इस तरह से यह योजना अपना कार्य करेगी |

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना को 31 अक्टूबर को स्वयं मोदी जी ने समझाते हुए कहा कि जैसे हरियाणा एक राज्य हैं जिसने 2016 के लिए तमिलनाडु को चुना हैं | हरियाणा, तमिलनाडु को समझने के लिए उसके लोकगीत, भाषा, किताब,  त्यौहार एवम भोजन आदि के बारे में अध्यन करेगा और जिसके जरिये वो इस राज्य को समझ सकेगा | इस प्रकार 2017 में हरियाणा एक अन्य राज्य का चुनाव करेगा और 2018 में अन्य राज्य का | और ऐसे ही योजना आगे बढ़ती जायेगी |

योजना की विशेषता

इस योजना के क्रियान्वय में राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार दोनों की भूमिका अहम् होगी |

इस कार्य के लिए सरकार, नागरिक, सोशल ग्रुप, सरकारी एवम निजी क्षेत्र सभी मिलकर कार्य करेंगे |

इस योजना के विस्तार के लिए आधुनिक संसाधन एवम मीडिया का उपयोग किया जायेगा |

इस योजना के तहत सफलता की कहानियों का लेखा तैयार किया जायेगा जो कि हर राज्य का अपना होगा |

यह एक जन आन्दोलन की तरह कार्य करेगा बजाय एक योजना के

यह योजना एक प्रतियोगिता के समान होगी जिसमे जितने वाले को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा | इनाम के प्रमाणपत्र के साथ इनाम राशि भी दी जाएगी जो कि क्रमशः एक लाख, 75 हजार एवम 50 हजार होगी |

देश की एकता एवम अखंडता देश के विकास में बहुत सहायक सिद्ध होगी इस तरह की पहल देश के लिये मजबूती का कार्य करेगी | यह सोच वल्लभभाई पटेल ने देश में बोई थी जिसका फलीभूत करने के लिये यह कदम उठाये जा रहे हैं जिससे बिना किसी मतभेद के आसानी से राज्यों के बीच संस्कारों का आदान प्रदान होगा जो कि भारत में एकता के रूप में उजागर होगा |

एक भारत श्रेष्ठ भारत –पिछले कुछ वक्त से देश में साम्प्रदायिक्ता का शोर बढ़ता सुनाई दे रहा हैं जिसे खत्म करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज हैं लेकिन कैसे ? यह एक प्रश्न सभी के जहन में आता हैं | इस प्रकार यह योजना एक बेहतर पहल हैं जो कि सरकार ने बहुत ही अनूठे ढंग से सभी के सामने रखी  हैं | कांटेस्ट बहुत आसानी से देश के भिन्न-भिन्न राज्यों को आपस में जोड़ सकता हैं | यह एक त्यौहार की तरह ही खुशियाँ फैलाते हुए बढ़ाया जायेगा | सरकार ने यह कदम उठाते हुए इस दिशा में पहल कर दी हैं | अब हम नागरिक का फर्ज हैं कि हम इस एक भारत श्रेष्ठ भारत का हिस्सा बने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले |

प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट किया हैं कि योजना एक भारत श्रेष्ठ भारत देश की अखंडता के लिये एक बहुत अच्छा प्रयास साबित होगी | इससे लोगो को एक दुसरे से जुड़ने का एक माहौल मिलेगा जो कि सभी तरह से देश के हित में कार्य करेगा | उन्होंने अपने प्रोग्राम मन की बात में भी इस योजना का जिक्र किया | उन्होंने जनता से आग्रह किया हैं कि वे इस योजना में बढ़ चढ़ कर सहयोग दे | इस विषय में जनता अपने सुझाव ekbharat.gov.in पर दे सकती हैं | साथ ही इस योजना को बेहतर बनाने से संबंधी आईडिया भी जनता दे सकती हैं | इस योजना का लोगो किस तरह का होगा ? और कैसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका हिस्सा बने ? इसके लिये भी सुझाव मांगे गए हैं |

मोदी जी ने जनता से आग्रह किया हैं कि वे अपने सुझावों के जरिये इस एकता के मंत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत को सफल बनाने में मदद करें | देश में बढ़ रहे असहिष्णुता के माहौल की निंदा करते हुये मोदी जी ने इससे बाहर निकलने के लिए इस योजना को एक बृज की तरह बताया हैं जिससे बहुत ही आसान तरीके से देश के भिन्न भिन्न संस्कृति के लोग एक दुसरे से जुड़ सकेंगे | देश की शांति एवम अखंडता के लिए यह योजना को सामने लाया जा रहा हैं |

Update –

24/8/2018

एक भारत श्रेष्ठ भारत –भारत सरकार ने कुछ समय पहले ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नामक एक पहल शुरू ही थी, जोकि राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देती है. इसमें राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा केन्द्रीय मंत्रालय एवं विभाग जैसे सूचना मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, रेल मंत्रालय, खेल एवं युवा विभाग और साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिलकर सभी तरह की गतिविधियों के एक समूह को कवर करने के लिए मध्य -अक्टूबर 2017 से दिसंबर 2018 तक के कार्यक्रम के लिए एक मासिक गतिविधि कैलेंडर तैयार किया है. इसमें 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश शामिल है, जिनके बारे में जानकारी http://www.ekbharat.gov.in/ यहाँ दी गई है. एनसीईआरटी द्वारा सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की गतिविधियों के संग्रह को तैयार कर उसे ‘भारत : सांस्कृतिक विविधता में एकता’ नाम दिया गया है. साथ ही इस मौके पर इस योजना के लोगो को भी विकसित किया गया है.

Read also :-

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular