Saturday, April 27, 2024
Homeपरिचयप्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर- Giriraj Kishore Biography In Hindi

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर- Giriraj Kishore Biography In Hindi

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर-हेलो दोस्तों में कोमल शर्मा आज की इस आर्टिकल में आप को गिरिराज किशोर के बारे में बताने जा रही हु गिरिराज किशोर का जन्म ८ जुलाई १९३७ – ९ फरबरी २०२०  को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरर नगर में हुआ है हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार होने के साथ-साथ एक सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे।


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

इनके सम-सामयिक विषयों पर विचारोत्तेजक निबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रकाशित होते रहे हैं। इनका उपन्यास ढाई घर अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था। वर्ष 1991 में प्रकाशित इस कृति को 1992 में ही साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कर दिया गया था। गिरिराज किशोर द्वारा लिखा गया पहला गिरमिटिया नामक उपन्यास महात्मा गाँधी के अफ़्रीका प्रवास पर आधारित था, जिसने इन्हें विशेष पहचान दिलाई। इनके पिता ज़मींदार थे। गिरिराज जी ने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया और स्वतंत्र लेखन में लग गये थे। Giriraj Kishore Biography In Hindi

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर- उन्होंने 1960 में समाज विज्ञान संस्थान, आगरा से सोशल वर्क से पढ़ाई की। 1960 से 1964 तक वे उ.प्र. सरकार में सेवायोजन अधिकारी व प्रोबेशन अधिकारी रहे, 1964 से 1966 तक इलाहाबाद में रह कर स्वतन्त्र लेखन में लग गये।





प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर जुलाई 1966 से 1975 तक कानपुर विश्वविद्यालय में सहायक और उपकुलसचिव के पद पर सेवारत रहें। दिसम्बर 1975 से 1983 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के रहने वाले थे

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर  1983 से 1997 तक वहीं पर रचनात्मक लेखन केन्द्र के अध्यक्ष रहें। 1 जुलाई 1997 अवकाश ग्रहण किया। रचनात्मक लेखन केन्द्र उनके द्वारा ही स्थापित एक संस्था है। 9 फरवरी 2020 को उनका निधन हो गया।




गरज जी की उपलब्धियाँ

  • संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की एमेरिट्स फैलोशिप – 1998-1999। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास शिमला में फैलो – मई 1999 -2001
  • राष्ट्रपति द्वारा 23 मार्च 2007 में साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री से विभूषित
  • 2002 में छञपति शाहूजी महाराज वि.वि कानपुर द्वारा डी.लिट. की मानद् उपाधि।
  • साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की कार्यकारिणी के सदस्य
  • हिन्दी सलाहकार समिति,
  • रेलवे बोर्ड

गिरिराज जी की प्रकाशित कृतियाँ

  • कहानी संग्रह  — 

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर-नीम के फूल, चार मोती बेआब, पेपरवेट, रिश्ता और अन्य कहानियां, शहर -दर -शहर, हम प्यार कर लें, जगत्तारनी एवं अन्य कहानियां, वल्द रोजी, यह देह किसकी है?, कहानियां पांच खण्डों में (प्रवीण प्रकाशन, महरौली),’मेरी राजनीतिक कहानियां’ व हमारे मालिक सबके मालिक आत्मा राम एण्ड संस से प्रकाशित Giriraj Kishore Biography In Hindi

  • उपन्यास —

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर – लोग, चिडियाघर, दो, इंद्र सुनें, दावेदार, तीसरी सत्ता, यथा प्रस्तावित, परिशिष्ट, असलाह, अंर्तध्वंस, ढाई घर, यातनाघर, आठ लघु उपन्यास अष्टाचक्र के नाम से दो खण्डों में आत्मा राम एण्ड संस से प्रकाशित। पहला गिरमिटिया – गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीकी अनुभव पर आधारित महाकाव्यात्मक उपन्यास

  • नाटक

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर – नरमेध, प्रजा ही रहने दो(1977), चेहरे – चेहरे किसके चेहरे(1983), केवल मेरा नाम लो(1984), जुर्म आयद(1987), काठ की तोप(2001),देहांत,गुलाम बादशाह ,जिल्ले शुभानी, पगलघर। बच्चों के लिए एक लघुनाटक ‘ मोहन का दु:ख’

  • लेख/निबन्ध —

संवादसेतु, लिखने का तर्क, सरोकार, कथ-अकथ, समपर्णी, एक जनभाषा की त्रासदी, जन-जन सनसत्ता। Giriraj Kishore Biography In Hindi

  • अन्य —

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर- दूरदर्शन, एन. डी. टी. वी., बी.बी.सी.लंदन, रोज ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन, डरबन तथा मॉरिशस रेडियो पर साक्षात्कार। दूरदर्शन द्वारा फिल्म, ओ. एच. एम. नीदरलैण्ड द्वारा डॉक्यूमेन्टरी तैयार।Giriraj Kishore Biography In Hindi

गिरिराज किशोर को मिला सम्मान 

  • उ.प्र.हिंदी संस्थान द्वारा चेहरे – चेहरे किसके चेहरे नाटक पर भारतेन्दु सम्मान
  • परिशिष्ट उपन्यास पर म.प्र. साहित्य कला परिषद का बीर सिंह देवजू सम्मान
  • ढाई घर उपन्यास पर साहित्य अकादमी पुरस्कार,
  • उ.प्र.हिंदी संस्थान का साहित्यभूषण
  • भारतीय भाषा परिषद का शतदल सम्मान
  • पहला गिरमिटिया उपन्यास पर के.के. बिरला फाउण्डेशन द्वारा व्यास सम्मान
  • उ.प्र.हिंदी संस्थान का महात्मा गाँधी सम्मान
  • उ.प्र.हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा हिंदी सेवा के लिए प्रो॰बासुदेव सिंह स्वर्ण पदक
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आयोजित सत्याग्रह शताब्दी विश्व सम्मेलन में सम्मानित।
  • 2007 में भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया

 गिरिराज का शिक्षा व कार्यक्षेत्र

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर- गिरिराज किशोर का जन्म 8 जुलाई, 1937 को उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फ़रनगर में हुआ था। अपनी शिक्षा के अंतर्गत उन्होंने ‘मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क’ की डिग्री 1960 में ‘समाज विज्ञान संस्थान’, आगरा से प्राप्त की थी। गिरिराज किशोर 1960 से 1964 तक उत्तर प्रदेश सरकार में सेवायोजन अधिकारी व प्रोबेशन अधिकारी भी रहे थे। 1964 से 1966 तक इलाहाबाद में रहकर स्वतन्त्र लेखन किया। फिर जुलाई, 1966 से 1975 तक ‘कानपुर विश्वविद्यालय’ में सहायक और उप-कुलसचिव के पद पर सेवारत रहे। आई.आई.टी. कानपुर में 1975 से 1983 तक रजिस्ट्रार के पद पर रहे और वहाँ से कुलसचिव के पद से उन्होंने अवकाश ग्रहण किया। वर्ष 1983 से 1997 तक ‘रचनात्मक लेखन एवं प्रकाशन केन्द्र’ के अध्यक्ष रहे। गिरिराज किशोर साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे। रचनात्मक लेखन केन्द्र उनके द्वारा ही स्थापित किया गया था। आप हिन्दी सलाहकार समिति, रेलवे बोर्ड के सदस्य भी रहे। वर्ष 1998 से 1999 तक संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने गिरिराज किशोर को ‘एमेरिट्स फैलोशिप’ दी। 2002 में ‘छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा डी.लिट. की मानद् उपाधि दी गयी। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला में मई, 1999-2001 तक फैलो रहे Giriraj Kishore Biography In Hindi

प्रतिभा सम्पन्न लेखक

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर -गिरिराज किशोर के सम-सामयिक विषयों पर  निबंध पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। ये बालकों के लिए भी लिखते रहे हैं। इस तरह गिरिराज किशोर एक बहुआयामी प्रतिभा सम्पन्न लेखक हैं। गिरिराज किशोर को सर्वाधिक कीर्ति औपन्यासिक लेखन के माध्यम से ही प्राप्त हुई। वर्तमान में गिरिराज जी स्वतंत्र लेखन तथा कानपुर से निकलने वाली हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका ‘अकार’ त्रैमासिक के संपादन में संलग्न हैं। Giriraj Kishore Biography In Hindi




गिरिराज जी को मिली प्रसिद्धि क्या थी

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर-लेखक की शुरुआती दौर में लिखी गयी किसी मशहूर कृति की छाया से बाद की रचनायें निकल नहीं पातीं। गिरिराज जी का लेखन इसका अपवाद है और इनकी हर नयी रचना का क़द पिछली रचना से के क़द से ऊंचा होता गया। देश के इस प्रख्यात साहित्यकार को ‘कनपुरिये’ अपना ख़ास गौरव मानते हैं। अपनी विनम्रता, सौजन्यता के लिये जाने जाने वाले गिरिराज जी मानते हैं – सख्त से सख्त बात शिष्टाचार के आज घेरे में रहकर भी कही जा सकती है। हम लेखक हैं। शब्द ही हमारा जीवन है और हमारी शक्ति भी ।उसको बढ़ा सकें तो बढ़ायें, कम न करें। भाषा बड़ी से बड़ी गलाजत ढंक लेती है Giriraj Kishore Biography In Hindi

गिरिराज जी को मिला पुरस्कार

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर- गिरिराज किशोर का उपन्यास ‘ढाई घर’ अत्यन्त लोकप्रिय हुआ। 1991 में प्रकाशित इस कृति को 1992 में ही ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ प्राप्त हुआ। महात्मा गांधी के अफ़्रीका प्रवास पर आधारित ‘पहला गिरमिटिया’ भी काफ़ी लोकप्रिय हुआ, पर ‘ढाई घर’ औपन्यासिक क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है। राष्ट्रपति द्वारा 23 मार्च 2007 को ‘साहित्य और शिक्षा’ के लिए ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से विभूषित किया गया था। उत्तर प्रदेश के ‘भारतेन्दु पुरस्कार’ नाटक पर, ‘परिशिष्ट’ उपन्यास पर ‘मध्यप्रदेश साहित्य परिषद’ के ‘वीरसिंह देव पुरस्कार’, ‘उत्तर प्रदेश हिन्दी सम्मेलन’ के ‘वासुदेव सिंह स्वर्ण पदक’ तथा ‘ढाई घर’ उ.प्र.के लिये हिन्दी संस्थान के ‘साहित्य भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किये गये। ‘भारतीय भाषा परिषद’ का ‘शतदल सम्मान’ मिला। ‘पहला गिरमिटिया’ उपन्यास पर ‘के.के. बिरला फाउण्डेशन’ द्वारा ‘व्यास सम्मान’ और जे. एन. यू. में आयोजित ‘सत्याग्रह शताब्दी विश्व सम्मेलन’ में सम्मानित किया गया।Giriraj Kishore Biography In Hindi

गिरिराज जी की मृत्यु

प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर-पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन रविवार के दिन 9 फ़रवरी, 2020 को कानपुर में उनके आवास पर हृदय गति रुकने से हुआ। वह 83 वर्ष के थे। अपने लोकप्रिय उपन्यासों जैसे ‘ढाई घर’ और ‘पहला गिरमिटिया’ आदि के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।Giriraj Kishore Biography In Hindi


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

Read Also :




RELATED ARTICLES
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular