Saturday, April 27, 2024
Homeपरिचयरश्मिका मंदाना का जीवन परिचय, फिल्म 'एनिमल- Rashmika Mandana Biography in hindi

रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय, फिल्म ‘एनिमल- Rashmika Mandana Biography in hindi

रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय – रश्मिका मंधाना, एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री, ने 2021 में अल्लू अर्जुन के साथ वहाँ प्रमुख रोल निभाया था ब्लॉकबस्टर फिल्म “पुष्पा” में। उन्हें तेलुगु और कन्नड़ फिल्म उद्योगों में उच्च रूप से माने जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। नवंबर 2020 में, गूगल ने उन्हें “भारत की राष्ट्रीय क्रश” घोषित किया था। यदि आप रश्मिका मंधाना के जीवन के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो  इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहाँ उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी बताया गया है।



नाम (Name) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)
अन्य नाम (Other Name) कर्नाटक क्रश
जन्म (Birth) 5 अप्रैल 1996
उम्र (Age) 27 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) विराजपेट, कोडागु, कर्नाटक
पिता (Father) मदन मंदाना
माता (Mother) सुमन मंदाना
गृहनगर (Hometown) बैंगलोर, कर्नाटक, भारत

 

रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडागु में विराजपेट में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।


रश्मिका मंदाना के पिता का नाम, मदन मंदाना और मां का नाम सुमन मंदाना हैं। रश्मिका की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम शिमन मंदाना है।

Quick Links

रश्मिका मंदाना कि शिक्षा एजुकेशन

रश्मिका मंदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल (COPS) से पुरी की। इसके बाद, प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स करने के लिए मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में दाखिला लिया। उन्होंने मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए बेंगलुरु के एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में दाखिला लिया और वहाँ से अपना ग्रेजुएशन पुरा किया।

रश्मिका मंदाना का निजी अफेयर

रश्मिका मंदाना ने 3 जुलाई 2017 को अपने ब्वॉयफ्रेंड, रक्षित शेट्टी से विराजपेट में एक निजी समारोह में एक-दूसरे से सगाई की थी। हालांकि, सितंबर 2018 में युगल ने संगतता मुद्दों का हवाला देते हुए पारस्परिक रूप से अपनी सगाई तोड़ दी। रक्षित शेट्टी भी पेशे से एक अभिनेता हैं।

रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय –दरअसल, वर्ष 2016 में रश्मिका मंदाना अपनी डेब्यू फिल्म “किरिक पार्टी” के शुटिंग के दौरान अभिनेता रक्षित शेट्टी से मिली थीं। जिसके बाद, दोनों एक दुसरे के करीब आ गए थे। रक्षित शेट्टी से सगाई टूटने के बाद रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के फिल्म निर्देशक चिरंजीव मकवाना के साथ भी जोड़ा गया था।

रश्मिका मंदाना का करियर

वर्ष 2014 में कॉलेज कि पढ़ाई के दौरान, रश्मिका मंदाना ने ‘क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस 2014’ प्रतियोगिता जीती और मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। उसी वर्ष, उन्हें क्लीन एंड क्लियर का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसके बाद उन्हें लमोडे बैंगलोर के टॉप मॉडल हंट में टीवीसी का खिताब मिला।

प्रतियोगिता जीतने के बाद उनकी तस्वीरों ने फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया। जिसके बाद  उन्हें फिल्म “किरिक पार्टी” में मुख्य भूमिका की पेशकश की गई। और इस तरह से उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ।

रश्मिका ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्होंने कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम किया है और उन्होंने फैशन शोज, रैंप वॉक्स और विज्ञापनों में उनकी शानदार छवि दिखाई है।

रश्मिका मंदाना का फिल्मी करियर

रश्मिका मंदाना ने वर्ष 2016 में एक कन्नड़ फिल्म “किरिक पार्टी” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने, सांवी जोसेफ की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ रक्षित शेट्टी और संयुक्ता हेगडे़ भी दिखाई दी थीं।

रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय –अपनी पहली हिट फिल्म देने के बाद, वह दो और फिल्मों “अंजनी पुत्र” और “चमक” में नजर आई। उनकी यह दोनों ही फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रही।

वर्ष 2018 में, रश्मिका ने अपनी पहली तेलुगु फिल्म “चलो” में अभिनय किया, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। उसी वर्ष, मंदाना ने एक रोमांटिक कॉमेडी “गीता गोविंदम” में अभिनय किया, जो तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक लाभ कमाने वालों में से एक बन गई। इस फिल्म में वे अभिनेता विजय देवराकोंडा के साथ अभी नहीं करते हुए नजर आईं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

इसके अगले साल वर्ष 2019 में, रश्मिका फिल्म “डियर कॉमरेड” में एक बार फिर से विजय देवरकोंडा के साथ अभिनय करते हुए दिखाई दीं।

इसके बाद, वर्ष 2020 में उन्होंने तेलुगु फिल्म “देवदास” में अभिनय किया और खुद को तेलुगु सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया। इसी साल रश्मिका ने अपनी पहली तमिल फिल्म “सुल्तान” में भी अभिनय किया।

वर्ष 2021 में रश्मिका साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म “पुष्पा” में नजर आई। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन के साथ अभिनय करते हुए दिखाई दी थीं, जिसमें वे अल्लू अर्जुन के अपोजिट भुमिका में थी। इस फिल्म ने पुरे भारत में तगड़ी कमाई की थी।

हाल ही में, वर्ष 2023 में रश्मिका मंदाना एक हिंदी फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके अपोजिट भुमिका में थे।

रश्मिका मंदाना की फिल्में | Rashmika Mandanna movies

रश्मिका मंदाना ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, जो इस प्रकार हैं..

  • 2016 : किरिक पार्टी
  • 2017 : अंजनी पुत्र
  • 2017 : चमक
  • 2018 : चलो
  • 2018 : गीता गोविंदम
  • 2018 : देवदास
  • 2019 : डिअर कॉमरेड
  • 2019 : पोगरू
  • 2019 : भीष्म
  • 2019 : यजमान
  • 2019 : कार्थी
  • 2020 : सरिलरु नीकेवरु
  • 2020 : सुल्तान
  • 2021 : पुष्पा
  • 2023 : मिशन मजनूँ

रश्मिका मंदाना से जुड़े विवाद। Rashmika Mandanna Controversies

नवंबर 2019 में, एक ट्रोलर ने रश्मिका की बचपन की तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर उन्हें ‘डागर’ कहा था। कन्नड़ में इसका मतलब वेश्या होता है। इस मीम को देखने के बाद, रश्मिका मंदाना ट्रोलर पर भड़क गई थीं।




16 जनवरी 2020 को रश्मिका मंदाना के घर पर छापेमारी की गई थी। लगभग 15 आयकर अधिकारी तलाशी और जब्ती अभियान को अंजाम देने के लिए कोडागु में स्थित उनके घर पहुंचे थे। दिलचस्प बात यह रही कि, जब उनके घर पर छापेमारी की जा रही थी तब रश्मिका अपने घर पर मौजूद नहीं थी।

FAQs 

प्रश्न : रश्मिका मंदाना कौन है ?

उत्तर : रश्मिका मंधाना एक भारतीय अभिनेत्री हैं। ये मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने साउथ इंडस्ट्री को ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’, पुष्पा जैसी शानदार फिल्में दी हैं।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : रश्मिका मंधाना का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई (भारत) में हुआ था।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 27 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : रश्मिका मंदाना किस राज्य से हैं ?

उत्तर : कर्नाटक, भारत से।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : रश्मिका मंधाना के पिता का नाम, मदन मंदाना और मां का नाम सुमन मंदाना हैं। छोटी बहन भी है जिनका नाम है।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण, हिन्दू।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एक बहन – शिमन मंदाना।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना के पति कौन है ?

उत्तर : रश्मिका मंधाना अभी अविवाहित हैं – अप्रैल 2023 तक। हालांकि, रश्मिका ने अभिनेता रक्षित शेट्टी 3 जुलाई 2017 को विराजपेट में एक निजी समारोह में एक-दूसरे से सगाई की थी। सितंबर 2018 में, उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : रश्मिका मंदाना का बॉयफ्रेंड कौन हैं ?

उत्तर : चिरंजीव मकवाना (फिल्म निर्देशक) के साथ उनका नाम को जोड़ा जाता है।

प्रश्न : रश्मिका मंदाना कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – कन्नड़ फिल्म : किरिक पार्टी (2016)

प्रश्न : वर्ष 2023 में रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, रश्मिका मंधाना की कुल संपत्ति $4.5 मिलियन (36 करोड़ रुपए लगभग) आंकी गई है।

Read more :-

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो दिल्ली पुलिस ने मामले पर मेटा को लिखा एफआईआर दर्ज की

RELATED ARTICLES
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular