Thursday, May 2, 2024
Homeपरिचयपुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाली Vladimir Putin Biography in hindi

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाली Vladimir Putin Biography in hindi

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-हेल्लो दोस्तों तो मैं रेनू बघेल आप सभी कैसे है आशा करती हु की आप सभी अच्छे होंगे। तो मैं आज आप लोगो को व्लादिमीर पुतिन के जीवन के बारे में बताउंगी। तो चलिए शुरू करते है।



Cannect with JUGADME TEAM

Quick Links

 व्लादिमीर पुतिन का जन्म, परिवार एवं प्रारंभिक जीवन

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर, 1952 को वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। इनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन था जो कि सोवियत नेवी में कार्यरत थे। आपको बता दे कि पुतिन की माता का नाम मारिया शेलोमोवा था। मारिया एक फैक्ट्री में मजदूर हुआ करती थीं। पुतिन के पिता ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विरोधियों पर घात लगा कर हमला करनेवाले दस्ते में काम किया था। युद्ध की समाप्ति के बाद उन्होंने एक कारखाने में काम किया। दोस्तों, पुतिन अपने परिवार में तीसरे बच्चे थे। उनके दो बड़े भाईयों की मृत्यु हो हो गई थी।

व्लादिमीर पुतिन की शिक्षा

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-पुतिन ने अपनी शिक्षा लेनिनग्राड राजकीय विश्वविद्यालय से पूरी की थी। उन्हे साल 1975 में स्नातक की डिग्री ली जिसके बाद उन्होंने  सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था के लिए काम करना शुरू किया। पुतिन का ये सफर साल 1991 तक चला।

व्लादिमीर पुतिन की पत्नी, बच्चे एवं व्यक्तिगत जीवन

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-दिनांक 28 जुलाई 1983 को व्लादिमीर  पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी। पर पुतिन के शादी शुदा जीवन में काफी उथल पुथल रही थी ।क्योकि  ल्युडमिला ने पुतिन पर मारने पीटने के आरोप भी लगाए थे। उनका ये भी कहना था कि पुतिन के कई प्रेम संबंध भी रहे है । आपको बता दे कि पुतिन और ल्युडमिला की दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिना है। दोस्तों साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।



केजीबी जीवन

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-सन् 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने केजीबी में काम करना शुरू किया। केजीबी में थोड़े ही समय में उन्हें लेनिनग्राद में विदेशियों और वाणिज्यिक दूतावास के अधिकारियों की निगरानी का कार्य मिला।

व्लादिमीर पुतिन प्रारंभिक राजनीतिक जीवन

  • साल 1990-1996
  • पुतिन ने अपना राजनीति से जुड़ा करियर लेनिनग्राड के मेयर के रूप में किया था। साल 1990 से  1996 तक पुतिन पीटर्सबर्ग में कई सरकारी पदों पर कार्य करते रहे थे ।
  • साल 1996-1999
  • 1996 के बाद पुतिन मॉस्को आ गए और तत्कालीन राष्ट्रपति के प्रशासन कार्यालय में कार्यभार संभालने लगे। 1998 में रूसी सुरक्षा संघ के सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य एवं 1999 में परिषद के सचिव के रूप में भी कार्य करते नज़र आए।
  • साल 1999
  • 1999 में पुतिन को तीन उप प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया।
  • साल 1999-2000
  • राष्ट्रपति येल्टसिन के समय से पहले इस्तीफा देने के कारण पुतिन ने रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।



व्लादिमीर पुतिन का प्रधानमंत्री  पद (1999)

  • 9 अगस्त 1999 को, व्लादिमीर पुतिन की नियुक्ति तीन प्रथम उप-प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में हुई और बाद में उसी दिन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने उन्हें रूसी संघीय सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। एक टेलीविज़न संबोधन में राष्ट्रपति येल्तसिन ने पुतिन को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया। उसी दिन, पुतिन ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए की अपनी सहमती जताई।
  • 16 अगस्त को, स्टेट ड्यूमा ने पुतिन के पक्ष में 233 वोट देकर, जो कि साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 226 से अधिक थे, प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।इसी के साथ वे अट्ठारह महीनों के अंदर रूस के पांचवें प्रधानमंत्री बने। शुरुआत में उन्हें येल्तसिन के समर्थक के रूप में देखा जाता था, एवं बोरिस येल्तसिन के अन्य प्रधानमंत्रियों की तरह, पुतिन ने अपने मंत्रियों का चयन खुद नहीं किया। उनका मंत्रिमंडल राष्ट्रपति प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया।
  • इस बीच रूस चेचन्या में रूस से अलगाव की लड़ाई चल रही थी। रूसी सैनिकों ने चेचन्या पर जल्द नियंत्रण कर लिया। पुतिन की कानूनी व्यवस्था की समर्थ छवि एवं चेचन्या में कड़े रूख़ के कारण उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी।
  • हालांकी औपचारिक रूप से वे किसी भी पार्टी के साथ जुड़े नहीं थे, पुतिन ने नवगठित यूनिटी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। इस पार्टी ने दिसंबर 1999 में हुए ड्यूमा चुनावों में लोकप्रिय मत का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा (3%) जीता था।और बदले में पार्टी ने भी उनका समर्थन किया।

राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल (2000-2004)

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-पुतिन ने 7 मई 2000 को राष्ट्रपति कार्यालय सम्भाला। उन्होंने वित्त मंत्री मिखाइल कास्यानोव को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-पुतिन ने राष्ट्रपति पद संभालने के लगभग तुरंत बाद उन तथाकथित बड़े व्यवसायियों और अरबपतियों के विरुद्ध संघर्ष शुरू कर दिया जो देश की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। पुतिन के शासनकाल में रूस को कई बड़ी आर्थिक सफलताएँ हासिल हुईं। उनके कार्यकाल के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की औसत वार्षिक विकास दर 6.5 प्रतिशत थी। रूस पर जो विदेशी ऋण था,और  उसमें कमी आई और विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमरीका के साथ रूस के संबंध को मजबूत बनाने, नाटो के साथ सहयोग की शुरुआत शुरू करने और रूस को विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बनाने के लिए गए प्राथमिक कदमों में पुतिन को कामयाबी हासिल हुई।




व्लादिमीर पुतिन की निजी संपत्ति और निवास

व्लादिमीर पुतिन जीवनी-“पुतिन का महल”, जो कथित तौर पर उनके लिए बनाया गया है। सन 2007 के विधायी चुनाव के दौरान जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पुतिन के पास बैंक खातों में लगभग 37 लाख रूसी रूबल ($ 150,000 अमरीकी डालर), सेंट पीटर्सबर्ग में एक निजी 77.4 77.4-वर्ग-मीटर (833 वर्ग फुट) अपार्टमेंट, सेंट पीटर्सबर्ग बैंक के 260 शेयर और पिता से विरासत में मिले 1960 के दशक के दो युग वोल्गा एम21 गाड़ियां हैं। 2012 में पुतिन ने 36 लाख रूबल ($ 113,000) की आय की घोषणा की।

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-कुछ रूसी विपक्षी नेताओं और पत्रकारों द्वारा किये गए अपुष्ट दावों के मुताबिक पुतिन की कई रूसी कंपनियों में उत्तरोत्तर स्वामित्व के माध्यम से हिस्सेदारी है, एवं वे एक विशाल संपत्ति (70 बिलियन) के मालिक हैं।

पुतिन किन – किन भाषाऔ का प्रयोग करते थे

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-रूसी के अलावा, पुतिन जर्मन बोलते हैं। उनका परिवार भी घर में जर्मन में ही बातचीत करता था। राष्ट्रपति बनने के बाद माना जाता है कि उन्होंने अंग्रेजी सीखी। बुश जैसे अंग्रेजी के देशी वक्ताओं के साथ उन्हें सीधे अंग्रेजी में बातचीत करते देखा जाता है, हालांकि औपचारिक वार्ता के लिए वह अब भी दुभाषियों का सहारा लेते हैं। पुतिन ने 2003 में बकिंघम पैलेस में राजकीय रात्रिभोज के दौरान महारानी

पुतिन कैसे बने इतने शक्तिशाल-एलिजाबेथ द्वितीय की मां की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए पहली बार सार्वजनिक रूप से अंग्रेजी में बात की। 2013 में एक साक्षात्कार में, सर्गेई इवानोव के क्रेमलिन चीफ ने उजागर किया था  कि पुतिन कभी-कभी स्विडिश में भी बातचीत करते हैं।

 व्लादिमीर पुतिन को मिले सम्मान एवं पुरस्कार

  • सितम्बर 2006 में, फ्रांस के राष्ट्रपति ज़्याक शिराक ने व्लादिमीर पुतिन को दोनों देशों के बीच मित्रता बढ़ाने में उनके योगदान के लिए उन्हें फ्रांस के सबसे उच्चतम सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर के ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया। यह सम्मान आमतौर पर फ्रांस के बहुत करीब माने जाने वाले राज्यों के प्रमुखों को दिया जाता है।
  • 2007 में, टाइम पत्रिका ने पुतिन को पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया।
  • 12 फ़रवरी 2007 को सऊदी बादशाह अब्दुल्ला ने पुतिन को सऊदी अरब के शीर्ष नागरिक अलंकार, किंग अब्दुल अजीज पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 10 सितंबर 2007 को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नहयान ने संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नागरिक पुरस्कार, आर्डर ऑफ़ जायद से पुतिन को सम्मानित किया।
  • दिसंबर 2007 में एक प्रभावशाली और सम्मानित रूसी व्यापार साप्ताहिक, एक्सपर्ट मैगज़ीन ने पुतिन को पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया।
  • 5 अक्टूबर 2008 को चेचन राष्ट्रपति रमजान कदयरोव के आदेश के अनुसार चेचन्या गणराज्य की राजधानी, ग्रोज्नी की मध्य सड़क का नाम विक्टरी एवेन्यू से बदलकर व्लादिमीर पुतिन एवेन्यू रख दिया गया।
  • फरवरी 2011 में किर्गिस्तान की संसद ने तियाँ शान पहाड़ों में से एक शिखर का नाम व्लादिमीर पुतिन पीक रखने का निर्णय लिया।
  • 15 नवम्बर 2011 को चीन इंटरनेशनल पीस रिसर्च सेंटर ने 2011 में नाटो द्वारा लीबिया पर बमबारी का विरोध करने, एवं 1999 में चेचन्या में युद्ध में जाने के निर्णय के लिए पुतिन को कन्फ्यूशियस शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 2011 में, बेलग्रेड विश्वविद्यालय ने पुतिन डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।



व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध में भूमिका

व्लादिमीर पुतिन जीवनी-रूस – यूक्रेन युद्ध की बात करें तो  आप लोग जानते ही होंगे की रूस और  युक्रेन के युद्ध को कितना समय हो गया है। और  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन में हमला करने के लिए भेजा है वह यूक्रेन पर कब्जा करके उसे रूस में मिलाना चाहते हैं. हाल की ताज़ा स्थिति ऐसी है कि यूक्रेन को रूस ने चारों ओर से घेर लिया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन की सेना सरेंडर कर दें तो युद्ध अभी खत्म हो जायेगा. अब देखना यह है कि यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन आगे क्या करते हैं।

FAQ

प्रश्न  : व्लादिमीर पुतिन का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर  : 7 अक्टूबर, 1952 को वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था

प्रश्न  : इनके पिता क्या काम करते थे?

उत्तर  : सोवियत नेवी में कार्यरत थे

प्रश्न  : पहली बार पुतिन राजनीति में कब आए?

उत्तर  : साल 1990

प्रश्न  : पुतिन ने किससे शादी की थी?

उत्तर  : 28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी

प्रश्न : पुतिन के कितने बच्चे हैं?

उत्तर  : दो बेटियां हैं

Cannect with JUGADME TEAM

Also Read

 

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular