Monday, April 29, 2024
Homeपरिचयशबाना आजमी की जीवन परिचय। Shabana Azmi Biography In Hindi

शबाना आजमी की जीवन परिचय। Shabana Azmi Biography In Hindi

शबाना आजमी की जीवन परिचय-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको के बारे में बताने जा रहा हु। उन्होने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1973 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से की थी। अबतक उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

शबाना आजमी की जीवन परिचय। Shabana Azmi Biography In Hindi

वास्तविक नाम                                            शबाना कैफी आज़मी
उपनाम                                                        कोको
व्यवसाय                                                       अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता
लम्बाई                                                        से० मी०- 168
मी०-                                                             1.68
फीट इन्च-                                                    5′ 6”
वजन/भार (लगभग)                                  65 कि० ग्रा०
आँखों का रंग                                                काला
बालों का रंग                                                  काला
जन्मतिथि                                                 18 सितंबर 1950
आयु (2017 के अनुसार)                              66 वर्ष
जन्मस्थान                                                  हैदराबाद, भारत
राशि                                                             कन्या
राष्ट्रीयता                                                    भारतीय
गृहनगर                                                     मुंबई, भारत
स्कूल/विद्यालय                                      क्वीन मैरी स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय                सेट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई

 

शबाना आजमी की जीवन परिचय-शबाना आज़मी  का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद, भारत (अब तेलंगाना, भारत) मेंहुआ था। उनके पिता का नाम कैफी आज़मी मशहूर शायर और कवि थे तथा उनकी माता का नाम शौकत आजमी था, जोकि इंडियन थिएटर की आर्टिस्ट थीं। उनके भाई, बाबा आज़मी छायाकार हैं, और उनकी भाभी तन्वी आज़मी भी एक अभिनेत्री हैं।

शबाना आजमी की जीवन परिचय-शबाना आजमी की शादी हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर से हुई है। जावेद अख्तर पहले से शादी-शुदा थे, लेकिन शबाना के प्यार में उन्होंने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर अभिनेत्री शबाना से निकाह कर लिया। और उनकी यह जोड़ी आज भी लोग के लिए मिसाल है।

शबाना आजमी की शिक्षा

शबाना आज़मी  ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क़्वीन मैरी स्कूल मुंबई से की है। उन्होंने मनोविज्ञान (Psychology) में स्नातक किया है। उन्होंने स्नातक की डिग्री मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ली है।

शबाना आजमी का करियर

शबाना आजमी की जीवन परिचय-शबाना आजमी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1973 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से की थी। इस फिल्म की सफलता ने शबाना आजमी को बॉलीवुड में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ।

फिल्म अकुंर के बाद 1983 से 1985 तक लगातार तीन सालों तक उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। अर्थ, खंडहर और पार जैसी फिल्मों के लिए उनके अभिनय को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

उस दौर में शबाना ने खुद को ग्लैमरस अभिनेत्रियों की भीड़ से स्वयं को अलग साबित किया। अर्थ, निशांत, अंकुर, स्पर्श, मंडी, मासूम, पेस्टॅन जी में शबाना आजमी ने अपने अभिनय की अमिट छाप दर्शकों पर छोड़ी।

शबाना आजमी की जीवन परिचय-प्रयोगात्मक सिनेमा के भरण-पोषण में उनका योगदान उल्लेखनीय है। फायर जैसी विवादास्पद फिल्म में शबाना ने बेधड़क होकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रमाण दिया वहीं, बाल फिल्म मकड़ी में वे चुड़ैल की भूमिका निभाती हुई नजर आई। यदि मासूम में मातृत्व की कोमल भावनाओं को जीवंत किया तो वहीं, गॉड मदर में प्रभावशाली महिला डॉन की भूमिका भी निभाकर लोगो को हैरत मे डाल दिया। भारतीय सिनेमा जगत की सक्षम अभिनेत्रियों की सूची में शबाना आजमी का नाम सबसे ऊपर आता है।

शबाना आजमी की फ़िल्में

  • अंकुर
  • अमर अकबर अन्थोनी
  • निशांत
  • शतरंज के खिलाडी
  • खेल खिलाडी का
  • हीरा और पत्थर
  • परवरिश
  • किसा कुर्सी का
  • कर्म
  • आधा दिन आधी रात
  • स्वामी
  • देवता
  • जालिम
  • अतिथि
  • स्वर्ग-नरक
  • थोड़ी बेवफाई स्पर्श अमरदीप
  • बगुला-भगत
  • अर्थ
  • एक ही भूल हम पांच
  • अपने पराये
  • मासूम
  • लोग क्या कहेंगे
  • दूसरी दुल्हन
  • कल्पवृक्ष
  • पार
  • कामयाब
  • द ब्यूटीफुल नाइट
  • मैं आजाद हूँ
  • इतिहास
  • मटरू की बिजली का मंडोला
  • हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड
  • लॉयन्स ऑफ पंजाब प्रेसेन्टस
  • ओम शाँति ओम
  • उमराव जान
  • बांग्लाटाउन बैन्के
  • वाटरबोर्न
  • मौरनिंग रागा
  • तहज़ीब
  • मकड़ी
  • डॉटर्स ऑफ दिस सेंचुरी
  • हरी भरी
  • गंगवा
  • ऊँच नीच बीच
  • गज गामिनी
  • गॉडमदर
  • बड़ा दिन
  • साइड स्ट्रीट्स

शबाना आजमी विवाद

शबाना आजमी की जीवन परिचय-फिल्म फायर में अपने मुंडे हुए सिर और नंदिता दस के साथ चुंबन दृश्य के लिए वह विवादों में रही।

वर्ष 1993 में, नेल्सन मंडेला ने भारत दौरे के दौरान शबाना आजमी को गाल पर चुंबन किया, जिससे एक विवाद उत्पन्न हो गया।

फिल्म के निर्माताओं के साथ शबाना आज़मी ने सोशल मीडिया पर एक जंग छेड़ दी, क्योंकि उन्हें फिल्म के एक गीत -” इश्क़ की माँ की” से आपत्ति थीं।

नसीरुद्दीन शाह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म “भाग मिल्खा भाग” में उनकी भूमिका को नक़ली बताए जाने पर शबाना आज़मी ने नसीरुद्दीन शाह की कड़ी आलोचना की।

शबाना आजमी दुर्घटना

 महाराष्ट्र के रायगढ़ में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर 18 जनवरी यानि शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में Shabana Azmi घायल हो गईं, शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ महाराष्ट्र के खालापुर में FIR दर्ज कराई गई है।शबाना आजमी की जीवन परिचय-

ट्रक के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में कहा है कि Azmi का ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शबाना आजमी की जीवन परिचय-की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरू भाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

Also Read:- 

RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular