Wednesday, May 1, 2024
Homeपरिचयनेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय - Nellie Sengupta Biography In Hindi

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय – Nellie Sengupta Biography In Hindi

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है में आज आपको नेली सेनगुप्ता  के बारे में बताने जा रहा हु। एक ब्रिटिश महिला, जिसने आज़ादी की लड़ाई के दौरान घर-घर जाकर बेची थी खादी!

नेली सेनगुप्ता उन प्रमुख ब्रिटिश महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। नेली का जन्म इंग्लैंड में हुआ और वे वहीं पली-बढ़ी थीं। पर उन्होंने शादी की एक भारतीय वकील, जतिंद्र मोहन सेनगुप्ता से और हमेशा के लिए भारत की हो गयीं।

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-नेली सेनगुप्ता उन प्रमुख़ ब्रिटिश महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने विदेशी होते हुए भी भारत को आज़ाद कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। नेली का जन्म इंग्लैंड में हुआ और वे वहीं पली-बढ़ी थीं। पर उन्होंने एक भारतीय वकील से शादी की, और फिर हमेशा के लिए भारत की हो गयीं।


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके महान योगदान के बावजूद, उनका नाम इतिहास के पन्नों से आज ओझल है। आज द बेटर इंडिया के साथ पढ़िये इस ब्रिटिश महिला की कहानी; जिसने आजीवन भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी!

नेली सेनगुप्ता का जन्म 12 जनवरी, 1886 को कैंब्रिज में हुआ। उनका वास्तविक नाम ‘एडिथ एलेन ग्रे’ था। कॉलेज के दिनों में एडिथ की मुलाक़ात इंग्लैंड में कानून की पढ़ाई कर रहे एक बंगाली युवक, जतिंद्र मोहन सेनगुप्ता से हुई। जतिंद्र, एक भारतीय वकील और बंगाल विधान परिषद के सदस्य, जात्रा मोहन सेनगुप्ता के बेटे थे और मूलतः चटगाँव (अब बांग्लादेश में है) से ताल्लुक रखते थे।

नेली सेनगुप्ता

एडिथ और जतिंद्र, दोनों ही अलग-अलग परिवेश से थे। लेकिन एडिथ को विश्वास था कि वे इस रिश्ते को निभा सकती हैं। इसलिए साल 1909 में उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ़ जाकर जतिंद्र सेनगुप्ता से शादी कर, वे बन गयीं नेली सेनगुप्ता। शादी के बाद वे कोलकाता आयीं और यहाँ जतिंद्र के संयुक्त परिवार में रहीं। नेली और जतिंद्र को दो बेटे भी हुए- सिशिर और अनिल।




नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-विदेश में कानून की पढ़ाई करने के बाद, जतिंद्र एक सफ़ल वकील बन गए। उन्होंने साल 1911 में फ़रीदपुर में बंगाल प्रांतीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।

जब गाँधी जी ने साल 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया, तो इसकी छाप नेली और जतिंद्र के जीवन पर भी पड़ी। इस आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ आम लोगों का सहयोग भी बढ़ने लगा तो गाँधी जी ने जतिंद्र को भी नौकरी छोड़कर आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा।

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय।

जन्म 1 दिसम्बर 1886 कैम्ब्रिज नगर, इंग्लैण्ड
मृत्यु 23 अक्टूबर 1973 में कलकत्ता
पिता फ्रेडरिक
माता एडिथ होनरीटा ग्रे
इनके बारे में नेली सेनगुप्त ब्रिटिश की थी, लेकिन उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और उन्होंने काग्रेंस के अध्यक्ष के पद पर सेवा भी की।
पति यतीन्द्र मोहन
पुत्र शिशिर और अनिल





नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-गाँधी जी के आह्वान पर जतिंद्र ने बिना एक पल भी सोचे अपनी अच्छी-ख़ासी वकालत की नौकरी छोड़ आंदोलन की राह पकड़ ली। जतिंद्र के साथ नेली ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने न सिर्फ़ अपने पति का साथ दिया बल्कि वे स्वयं एक सच्ची स्वतंत्रता सेनानी बनकर उभरीं।

जतिंद्र, गाँधी जी के करीबी सहयोगियों में से एक थे और अंग्रेज़ी सरकार की नज़र उन पर हमेशा रहती थी। इसलिए जब जतिंद्र ने असम-बंगाल रेलवे कर्मचारियों की भूख-हड़ताल का नेतृत्व किया, तो ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-अपने पति की गिरफ्तारी के बाद नेली ने खुद मोर्चा संभाला और जिला अधिकारियों के आदेश के विरोध में कई सभाएँ और बैठकें आयोजित की। इसके साथ ही ब्रिटिश सरकार के तमाम अत्याचारों के बावजूद, वे खादी बेचने के लिए घर-घर जाती रहीं। ये नेली और उनके जैसी अनगिनत साहसी महिलाओं की ही मेहनत थी कि इस आंदोलन ने ब्रिटिश सरकार को हिला कर रख दिया।

साल 1931 में नेली को दिल्ली विधानसभा में गैर-कानूनी तरीके से बोलने के लिए चार महीने की जेल हुई। इस दौरान उन्हें ब्रिटिश जेलों में भारतीय लोगों के साथ हो रही बदसुलूकी के बारे में पता चला। इससे उनके मन में विद्रोह की भावना और भी प्रबल हो गयी।

जतिंद्र को रांची के जेल में रखा गया था, जहाँ साल 1933 में उनकी मृत्यु हो गयी। जतिंद्र की मृत्यु के बाद बहुत से लोगों को लगा कि यह नेली के संग्राम का भी अंत है। क्योंकि शायद अब उनके लिए इस स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने की कोई वजह नहीं बची।




जतिंद्र मोहन सेनगुप्ता की प्रतिमा

नेली सेनगुप्ता का जीवन परिचय-पर लोग इस बात से अनजान थे, कि नेली सिर्फ़ अपने पति की वजह से इस संग्राम का हिस्सा नहीं थीं। वे ग़लत के खिलाफ़ थीं; उन्हें पता था कि भारत पर ब्रिटिश सरकार के अत्याचार और जुल्मों का अंत होना ज़रूरी हैं। और इसलिए, जतिंद्र की मौत के बाद नेली ने भारत की स्वतंत्रता को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया।

नमक सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किए जाने पर नेली को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर चुनी जाने वाली तीसरी महिला थीं। उन्होंने साल 1940 में और 1946 में बंगाल विधान सभा के लिए भी अपनी सेवाएँ दीं।

साल 1947 में भारत को आज़ादी मिली और साथ ही, बँटवारा भी। विभाजन के समय, नेली ने अपने पति के पैतृक गाँव, चटगाँव (तब पूर्वी पाकिस्तान) में ही रहने का फ़ैसला किया।

खादी उन्होंने ब्रिटिश कानून का पालन न करते हुए खादी वस्त्रों को घर-घर जा कर बेचे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष वह यूरोप की दूसरी महिला थी और 1931 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए उन्हें तीसरी महिला के रूप में चुना गया था।
कलकत्ता निगम वह 1933 और 1936 में कलकत्ता निगम की अध्यक्ष बनी।

 

बंगाल विधान सभा कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधि के रूप में, उन्हें 1940 और 1946 में बंगाल विधान सभा के सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया था।




  • और वहाँ भी; एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक बोर्ड के सदस्य के रूप में, उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए काम करना जारी रखा।
  • स्वतंत्रता के लगभग दो दशक बाद, साल 1972 में नेली भारत आयीं। एक दुर्घटना के दौरान उनके कुल्हे की हड्डी टूट गयी थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने उनकी भारत लाकर इलाज करवाने की व्यवस्था करवाई। उस समय भी नेली का देश में बहुत ही भव्य स्वागत हुआ।
  • साल 1973 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया और उसी साल 23 अक्टूबर को उन्होंने अपनी आख़िरी सांस ली।
  • नेली की कहानी हमें उन सभी महिलाओं की याद दिलाती है, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए खुद को कुर्बान किया। इस #अनमोल_इंडियन को शत-शत नमन!

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

FAQ

Q. नलिनी सेन गुप्ता की मृत्यु कब हुई थी?

Ans. 23 अक्टूबर 1973 में कलकत्ता

Q. नलिनी सेन गुप्ता कौन है?

Ans. एक ब्रिटिश महिला, जिसने आज़ादी की लड़ाई के दौरान घर-घर जाकर बेची थी खादी! नेली सेनगुप्ता उन प्रमुख ब्रिटिश महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी।

Q. कांग्रेस की स्थापना कौन थे?

Ans. एलेन ह्यूम

Q. भारत का प्रथम अध्यक्ष कौन है?

Ans. भारत के प्रथम राष्ट्रपति और अध्यक्ष भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर शत्-शत् नमन। Vikas Uranv और 11,281 अन्य लोगों लोगों ने इसे लाइक किया है.

Q. पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?

Ans. एनी बेसेंट 1917 में कलकत्ता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

Read Also :




RELATED ARTICLES
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Most Popular